Move to Jagran APP

डॉक्टर भी न बचा पाया 23 साल के बेटे की जान, काल का ग्रास बना नशा

नशे के ओवरडोज की वजह से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय दपिंदर मलिक के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 12:46 PM (IST)
डॉक्टर भी न बचा पाया 23 साल के बेटे की जान, काल का ग्रास बना नशा
डॉक्टर भी न बचा पाया 23 साल के बेटे की जान, काल का ग्रास बना नशा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नशे के ओवरडोज की वजह से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय दपिंदर मलिक के रूप में हुई है। उसके पिता सरकारी डॉक्टर हैं। दपिंदर पिछले 6 वर्षो से चंडीगढ़ में रह रहा था। वर्तमान में वह सेक्टर-21 में किराये पर रह रहा था। उसने डीएवी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की थी। जाच में सामने आया है कि दपिंदर नशा करने का आदी था।

loksabha election banner

नया गाव पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपितों की पहचान राजपुरा निवासी 23 वर्षीय आकाश मलिक व सेक्टर-38 निवासी बाला के रूप में हुई है। आकाश ने पुलिस को बताया कि नशा करने के बाद अभी उन्हें नया गाव स्थित होटल के कमरे में पहुंचे चंद मिनट ही हुए थे कि दपिंदर की हालत गंभीर हो गई।

आकाश उसे सेक्टर-16 के अस्पताल ले आया, जहा पहुंचने पर डॉक्टरों ने नशे के ओवरडोज के चलते दपिंदर की मौत की पुष्टि कर दी। दपिंदर की मौत से आकाश घबरा गया। उसने सबसे पहले दपिंदर के मामा हरपाल सिंह को मौके पर बुलाया। हरपाल सिंह के अस्पताल पहुंचने पर आकाश ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद हरपाल सिंह ने पुलिस को फोन किया। दोस्त के साथ सीसीटीवी में कैद हुई दपिंदर की तस्वीरें

नशे का डोज लेने के बाद आकाश व दपिंदर चंडीगढ़ क्लब के बाहर पहुंचे। यहा उन्होंने तीन से चार मिनट क्लब के बाहर बिताए। दोनों की फोटो क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीमा के मुद्दे पर उलझी चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस

दपिंदर की तबीयत नया गाव के होटल में बिगड़ी। आकाश उसे चंडीगढ़ सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले आया। अस्पताल में पहुंचने पर उसकी मौत हुई, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने मामला नया गाव का बताते हुए केस लेने से साफ इंकार कर दिया। दूसरी तरफ नया गाव पुलिस ने कहा कि तबीयत वहा खराब हुई थी, लेकिन मौत तो चंडीगढ़ में हुई है। कई घटों की बहस के बाद नया गाव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपित महिला मित्र ने उपलब्ध कराया था नशा

पुलिस के अनुसार दपिंदर व आकाश को उनकी महिला मित्र बाला ने नशा उपलब्ध कराया था। उन्होंने नशीला पदार्थ सेक्टर-38 से हासिल किया। इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-22 मार्केट में नशा किया। बाद में दोनों शुक्रवार देर रात करीब 10:50 बजे नया गाव पहुंचे, जहा उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। इसी बीच दपिंदर मलिक की हालत बिगड़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.