गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के खिलाफ युकां का प्रदर्शन Chandigarh News
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की एसपीजी सुरक्षा को हटाना एक सबसे खराब कदम है। भाजपा सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
चंडीगढ़, जेएनएन। सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सेक्टर-35 कांग्रेस भवन से बढ़ते हुए सेक्टर-33 भाजपा कार्यालय जाना चाहते थे, जिन्हें सेक्टर-34 में पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने जिस पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार, पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गाबी ने भी भाग लिया। इन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करके सेक्टर-34 पुलिस थाने ले गई।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की एसपीजी सुरक्षा को हटाना एक सबसे खराब कदम है। भाजपा सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने पिछले सालों के हर बुरे और अच्छे समय में देश की सेवा की है।
अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि भाजपा यह कदम उठाकर वरिष्ठ नेताओं की जान को खतरे की स्थिति में डाल सकती है। कांग्रेस ने कभी बीजेपी नेताओं के खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाया, जब वे सत्ता में थे। कांग्रेस नेता गुरप्रीत गाबी, जानू मलिक, आशीष गजनवी, अभिषेक शर्मा, नवदीप सिंह, निखिल कौशल, रवि पराशर, धीरज, आशू चौधरी, अविनाश सूद, शिवा सोनी को भी गिरफ्तार किया गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें