नगर निगम चुनाव में युवा कांग्रेस निभाई अहम भूमिका
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष सुभाष चावला ने बुधवार को दो दिवसीय चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की राज्य स्तरीय लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप युवा क्रांति का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष सुभाष चावला ने बुधवार को दो दिवसीय चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की राज्य स्तरीय लीडरशिप डेवलपमेंट वर्कशॉप 'युवा क्रांति' का उद्घाटन किया। कार्यशाला के दौरान शहर के यूथ कांग्रेसी कैडर को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। वर्कशॉप में लगभग 70 राज्य पदाधिकारी भाग लें रहे हैं।
वर्कशॉप में भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निगम में भाजपा की सत्ता के दौरान हालात लगातार खराब हुए हैं और शहर की की छवि को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया गया है। पीने के पानी की कमी और सीवरेज की समस्याएं आम लोगों के सबसे प्रमुख मुद्दे हैं। आने वाले चुनावों में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अहम भूमिका निभाने जा रही है। हम नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। हमारे सभी कार्यकर्ता हरसंभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में इस बार युवाओं की भूमिका अहम और निर्णायक होगी। इसलिए हमने वर्कशॉप की योजना बनाई है जहां हमारे यूथ कैडर को चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर पेशेवर प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें पार्टी के एजेंडे और विजन के बारे मेंअच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा और साथ ही विपक्षी प्रचार का मुकाबला करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख एवं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी चंडीगढ़ वैभव वालिया ने कहा कि कार्यशाला के दौरान यूथ कैडर को चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम के चुनाव के लिए संगठित और प्रशिक्षित किया जाएगा।