युवा सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आ रहे आगे : सूद
युवा भी राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए अब आगे आ रहे हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा एक राष्ट्रीय संस्कृति राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है। आज देश में सभी वर्गों के लोग भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को समझ रहे हैं और देश के युवा भी राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए अब आगे आ रहे हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय कमलम में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला नंबर 2 में शामिल होने के उपरान्त कही। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के जिला नंबर 2 के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र सिंह (जीतू) के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष आशा जसवाल, प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव अमित राणा और तेजिदर सरा, जिला अध्यक्ष रविद्र पठानिया, जिला महामंत्री रवि रावत और शीलनाथ, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, मोर्चा महामंत्री जसमन, शानू दूबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष सूद ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया।जितेंद्र सिंह (जीतू) के साथ अन्य कार्यक्रमों में मुख्य तौर पर रोहित राणा, बिक्रमजीत सिंह विक्की, सुखवीर सिंह, गुरी टूर, दिलराज, अनिरुद्ध, कुणाल, शतूल,सुभाष, आशीष, पंकज मिण्डा, हरप्रीत सिंह, विवेक कुमार, वायरल चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जनतंत्र विद्यमान है। यहां पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का अनुसरण करके राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर पहुंच जाता है। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, महामंत्री रामबीर भट्टी, सचिव अमित राणा, जिला अध्यक्ष रविद्र पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने भी अपने विचार प्रकट किए और सभी नए सदस्यों को बधाई प्रदान की।