विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में यूथ अकाली दल की नई टीम का एलान, युवाओं को दी गई जिम्मेदारी; संगठनात्मक ढांचा किया मजबूत

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:04 PM (IST)

शिरोमणि अकाली दल ने मोहाली हलके में युवाओं को संगठित करने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

जिला प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहाना यूथ अकाली दल की नई टीम के साथ।

जिला प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहाना यूथ अकाली दल की नई टीम के साथ।

HighLights

  1. मोहाली में यूथ अकाली दल की नई नियुक्तियां घोषित।

  2. गुरसेवक गिल मनौली सर्किल के अध्यक्ष नियुक्त।

  3. पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर जोर।

संवाद सहयोगी, मोहाली। शिरोमणि अकाली दल ने मोहाली हलके में युवाओं को संगठित करने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी के जिला प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहाना ने यूथ अकाली दल में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इन नियुक्तियों के तहत चिल्ला गांव के गुरसेवक सिंह गिल को यूथ अकाली दल सर्किल मनौली का प्रेसिडेंट और तरनजीत सिंह मनोली को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है, जबकि करणवीर सिंह चिल्ला को जोनल प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह, हरप्रीत सिंह बब्बू मनौली और धर्मजीत सिंह मनौली को यूथ अकाली दल हल्का मोहाली में अहम पद दिए गए हैं। संजीव कुमार को जिला मोहाली का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर देते हुए परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की ताकत होते हैं। नई नियुक्तियों से मोहाली हलके में पार्टी की गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल के नेता लोगों की समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। नए नियुक्त नेताओं ने पार्टी हाईकमान और परविंदर सिंह सोहाना का धन्यवाद किया और कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नई टीम को बधाई दी है।