ज्यादा जोर लगाकर योग करना गलत, योग दिवस से पहले जानें जरूरी बातें
21 जून को विश्व योग दिवस है। कई योग गुरु जरूरत से ज्यादा जोर लगाकर या फिर शरीर को तोड़कर योग करने की क्रियाओं के बारे में बताते हैं जो गलत है।
जेएनएन, चंडीगढ़। विश्व योग दिवस पर योग दिव्या मंदिर सेक्टर-30 में योग शिविर लगाया जा रहा है। यह कैंप सुबह 6 से 8 बजे तक चलेगा जिसमें लोग भाग ले सकते हैं।
21 जून को विश्व योग दिवस है। इसी के प्रति जागरुकता पैदा करने और लोगों को योग कराने के उद्देश्य से स्वामी मुनि लाल महाराज शहर पहुंचे हैं। शनिवार को प्रैस क्लब सेक्टर-27 में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि हर बीमारी से बचने का उपाय योग में है। हालांकि योग करने का तरीका सही होना चाहिए।
कई योग गुरु जरूरत से ज्यादा जोर लगाकर या फिर शरीर को तोड़कर योग करने की क्रियाओं के बारे में बताते हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि योग हर कोई आसानी से कर सकता है। जरूरी नहीं कि योग तड़के उठकर ही किया जाए या फिर खाली पेट ही किया जाए। यह किसी भी समय पर हो सकता है लेकिन उसके लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें: गर्भपात हो गया तो जांच के लिए भ्रूण लिफाफे में डाल कर दे दिया