Move to Jagran APP

हिमाचल में येलो अलर्ट, चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:33 PM (IST)
हिमाचल में येलो अलर्ट, चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार
हिमाचल में येलो अलर्ट, चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार

जासं, चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। हरियाणा और पंजाब में पहले ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अब हिमाचल प्रदेश में अलर्ट होने के बाद चंडीगढ़ में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप भी छुट्टी बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं, तो आपको अपनी प्लानिग में फेरबदल करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस वजह से हिमाचल जाने वाले लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, शहर के तापमान में भी गिरावट हो रही है, जिसके चलते रात और सुबह के समय हल्की ठंड दस्तक दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस मानसून सत्र में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, लेकिन 24 सितंबर तक अगर शहर में भारी बारिश होती है तो जो मानसून सत्र में बारिश कम हुई है उसकी भरपाई की जा सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश, चंडीगढ़ में वेदर सिस्टम होगा मजबूत

loksabha election banner

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब के माझा, दोआबा, वेस्ट मालवा, ईस्ट मालवा में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, हरियाणा की बात करें तो नॉर्थ हरियाणा, साउथ और साउथ ईस्ट हरियाणा, वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा के जिलों में 21 सितंबर तक तेज बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार इसका सीधा असर चंडीगढ़ में वेदर सिस्टम पर पड़ेगा। यह रहेगा मौसम

रविवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

सोमवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

मंगलवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.