अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने की जरूरत : विन्नी महाजन Chandigarh News
महाजन ने कहा कि उद्योगों के साथ विभिन्न स्तर पर हुए संवाद से यह पता चलता है कि आज कल व्यापार सभी संबंधित पक्षों और सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के कौशल विकास के साथ जुड़ा है।
जागरण संवाददाता, मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र के बदलते स्वरूप और जरूरतों के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने की जरूरत है। जिससे आज के प्रगति के युग में समय के अनुसार बना जा सके। अतिरिक्त मुख्यसचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग पंजाब विन्नी महाजन ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर 'ट्रेनिंग नीड एनालिसिस' विषय पर करवाई गई वर्कशॉप के मौके पर ये बात कहीं। उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि निवेश बढ़ाने के लिए जहां उद्योगों के लिए सुविधाएं और उद्योग समर्थ योजनाओं की जरूरत होती है। वहीं योजनाओं को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए मेहनती और कुशल अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत भी होती है।
महाजन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रौद्यौगिकी और उपभोक्ताओं के व्यवहार में आ रही तबदीली के मद्देनजर व्यापार का ढंग बदला है। उद्योगों के साथ विभिन्न स्तर पर हुए संवाद से यह पता चलता है कि आज कल व्यापार सभी संबंधित पक्षों और सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के कौशल विकास के साथ जुड़ा है। ताकि सभी उपलब्ध स्त्रोतों का भरपूर लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि उद्योगों के इस बदलते स्वरूप और जरूरतों के मद्देनजऱ विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने की जरूरत पैदा हुई है। इसी जरूरत के मद्देनजर विभाग ने महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से यह वर्कशॉप का प्रोग्राम बनाया गया है। वर्कशॉप की शुरुआत के मौके पर विभाग के डायरेक्टर सिबन सी ने आए हुए मेहमानों, उच्च अधिकारियों, एसोसिएशन और फील्ड स्टाफ का स्वागत किया। उन्होंने विभाग द्वारा उद्योगों के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। इस दौरान अन्य वक्ताओं की ओर से विचार रखे गए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप