विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: पहलवान जस्सा पट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

Published: Tue, 28 Apr 2026 08:28 PM (IST)

कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी' के नाम से मशहूर पहलवान जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल ...और पढ़ें

जस्सी का सीएम मान ने किया स्वागत (जागरण)

जस्सी का सीएम मान ने किया स्वागत (जागरण)

HighLights

  1. पहलवान जस्सा पट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

  2. मुख्यमंत्री मान ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया।

  3. जस्सा पट्टी के आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कुश्ती जगत में ''जस्सा पट्टी'' के नाम से मशहूर पहलवान रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के मैदान में न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत से ऐसी मशहूर हस्तियों के राजनीति में आने से युवाओं को साकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के मैदान पर अपनी मेहनत और लगन साबित की है, भविष्य में वह उसी लगन और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करते रहेंगे।