विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ऐसा मंच जहां सिर्फ दिखी महिलाओं की रचनात्मकता; चंडीगढ़ में लगी है आर्ट एग्जीबिशन, एंट्री फ्री

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:03 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 पंजाब कला भवन में 70 महिला कलाकारों की कला प्रदर्शनी लगी है। यह प्रदर्शनी 26 सितंबर तक ...और पढ़ें

HighLights

  1. चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में कला प्रदर्शनी।

  2. 70 महिला कलाकारों की रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन।

  3. प्रदर्शनी 26 सितंबर तक चलेगी, सुबह 10 से शाम 7 बजे।

एकता श्रेष्ठ, चंडीगढ़। चंडीगढ़ वासी कला और रचनात्मकता में विशेष रूचि रखते हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग या फिर महिलाएं हर कोई नया सीखने और नई चीजों को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं।

यही उत्सुकता दिख रही है सेक्टर-16 पंजाब कला भवन में लगी एग्जीबिशन में। यहां एंट्री फ्री है। यहां 70 महिला कलाकारों के आर्ट वर्क डिस्प्ले किए गए हैं, जो कि कला की दुनिया में महिलाओं की रचनात्मकता और उनकी अलग-अलग कलात्मक अभिव्यक्तियों को दिखाते हैं।

इसकी शुरुआत सेलिब्रेटिंग टुगेदर-वुमन आर्टिस्ट ऑफ पंजाब एंड चंडीगढ़ नाम से हुई थी। इस मंच से 42 कलाकार चंडीगढ़ और 28 पंजाब से जुड़े। फिर इस एग्जीबिशन को अमृतसर और जालंधर में लगाया गया। अब एग्जीबिशन का तीसरा पड़ाव चंडीगढ़ में है।

सेक्टर-16 पंजाब कला भवन में लगी एग्जिबिशन में आर्ट वर्क में एक अलग ही रंग नजर आ रहा है। इसके साथ ही इनकी, सोच, संघर्ष और हुनर का जाूद भी इसमें देखने को मिला। फिर चाहे पेंटिंग्स हो, स्कल्पचर हो या फिर फोटोग्राफ।

यह एग्जीबिशन 26 सितंबर तक चलेगी। इसे कोई भी देखने आ सकता है। समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक है।  बता दें कि यह आयोजन पंजाब ललित कला अकादमी और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से किया जा रहा है।

मिलती है प्रेरणा

पटियाला से आई आर्टिस्ट गुरवीन कौर ने बताया कि महिलाओं को मंच देने के उद्देश्य से लगाई गई यह एग्जीबिशन बहुत ही खास है। इससे सभी को प्रेरणा मिलती है। सभी में आत्मविश्वास बढ़ता है।

इन वुमन आर्टिस्ट के आर्ट वर्क है डिस्प्ले

अमृता धामी, अंजली अग्रवाल, अर्चना टंडन, भारती शर्मा, भारती वंदना, डैफी बराड़, गुनीता चड्ढा, गुरलीन कौर, गुरमीत गोल्डी, गुरप्रीत कौर, इला चौधरी, जसकंवल जीत कौर, कविता सिंह, कुमुदी प्रजापति,मनीषा भाटिया, नीनू विज, नूतन धीमान, पंचम गौर, पूनम राणा के आर्ट वर्क एग्जिबिशन में डिस्प्ले हैं।

रहनुमा रानी, विशाली, रक्तिमा, पल्लवी और सोनम जैन , पुनीत मदान, रजिंदर कौर पसरीचा, राखी सिंह, रश्मिता कनोजिया, रीना भटनागर, साधना सांगर, शची सेखरी, विंकी कौर, हरप्रीत कौर,गुरशरण कौर, इंदरप्रीत कौर, प्रियंका शर्मा, नवनीत कौर का आर्ट वर्क भी यहां देखा जा रहा है।