Move to Jagran APP

चंडीगढ़ पुलिस की वुमेन एंड चाइल्ड स्पोर्ट यूनिट ने मनाया वुमेन डे, अपर्णा बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना जरूरी

चंडीगढ़ में सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संवाद ग्रुप की ओर से एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया। जिसके बाद फोक डांस की प्रस्तुतियां दी गई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 09:58 AM (IST)
चंडीगढ़ पुलिस की वुमेन एंड चाइल्ड स्पोर्ट यूनिट ने मनाया वुमेन डे, अपर्णा बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना जरूरी
चंडीगढ़ में सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य स्कूल में कार्यक्रम में संबोधित करती हुईं अपर्णा बेनिपाल।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ पुलिस की वुमेन एंड चाइल्ड स्पोर्ट यूनिट ने मंगलवार को इंटरनेशनल वुमेन डे मनाया। इस दौरान टीम ने सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष अपर्णा बेनिवाल ने शिरकत की।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना जरूरी है। अगर आप महिलाओं का सम्मान नहीं करोगे तो आपका कोई सम्मान नहीं करेगा। भारत इकलौता ऐसा देश है जहां महिलाओं और कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है और फिर उन्हीं देवियों के साथ क्रूर व्यवहार, इसे बदलने की जरूरत है।

कार्यक्रम में संवाद ग्रुप की ओर से एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया। जिसके बाद फोक डांस की प्रस्तुतियां दी गई। पुलिस की स्वयम टीम ने महिलाओं की सुरक्षा पर लाइव प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए। कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक पलक गोयल, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, चंडीगढ़ पुलिस की लेडिज इंस्पेक्टर के अलावा पुलिस के आधिकारिक भी उपस्थित हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.