यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला ने खुद ही काटी अपनी चोटी, मनगढ़ंत कहानी में उलझा रहा पति
महिला ने खुद ही अपनी चोटी काटकर पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि रसोई में किसी ने उसके बाल ...और पढ़ें

जेएनएन, मोहाली। थाना सदर के अधीन गांव मदनहेड़ी में महिला की चोटी काटने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला ने खुद ही चोटी काटी थी। वह बाल कटवाना चाहती थी, इसलिए पहले खुद पहले अपने बाल काटे फिर जला दिए। बाद में शोर मचा दिया कि वह बेसुध हो गई और मेरी किसी ने उसकी चोटी काट ली है।
थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने मौके का मुआयना किया और कटी हुई चोटी रसोई से बरामद कर लिया। उस समय महिला ने पुलिस को बताया था कि रसोई में किसी ने उसे बालों को पकड़कर पीछे से काट लिया। इस दौरान उसने किसी को देखा भी नही।
यह भी पढ़ें: विकास व उसका दोस्त गिरफ्तार, सुभाष बराला बोले- दोषी है तो कार्रवाई हो
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की काटी गई चोटी और उसके सिर के बाल मेल नहीं खाते, इससे पुलिस को शक हो गया। पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि उसने बाल खुद कैंची से काटे हैं। वह खरड़ के एक निजी हॉस्पिटल में बतौर हाउसकीपर काम करती है और बाल नहीं रखना चाहती थी, इसलिए यह सब किया।
उसने बताया कि सिक्योरिटी स्टाफ की अधिकतर महिलाओं ने अपने बाल कटवा रखे हैं। उसे वर्दी डालनी पड़ती है और बालों से परेशानी होती है। बस इसी लालच में चल रही अफवाह को आधार बनाकर अपने बालों को काटा। पति से डांट न पड़े इसलिए उसने ऐसा किया। इसके बाद बालों को चूल्हे में जला दिया। इस खुलासे के बाद उसने पुलिस और अपने पति से माफी मांग ली।
