Move to Jagran APP

संपत्ति विवाद में कांग्रेस की महिला नेता पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चंडीगढ़ कांग्रेस की महिला नेता पर मंगलवार सुबह 3-4 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:07 PM (IST)
संपत्ति विवाद में कांग्रेस की महिला नेता पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
संपत्ति विवाद में कांग्रेस की महिला नेता पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
[चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला] चंडीगढ़ कांग्रेस की महिला नेता पर मंगलवार सुबह 3-4 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे पीजीआइ में दाखिला करवाया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सेक्टर-38 निवासी कांग्रेस की सीनियर महिला नेता नीलम पाल रानी पर सुबह करीब 8 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन पर हथौडे और अन्य नुकीले हथियारों से हमला किया। जानकारी के अनुसार महिला के पति मोहिंदर पाल सिंह की दो साल पहले डेथ हो चुकी है। मोहिंदर पाल भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैैं।

परिजनों के अनुसार सुबह नीलम और उनका नौकर घर पर थे। तभी अज्ञात लोगों ने आकर दरवाजा खुलवाया, स्प्रे कर दोनों के सिर पर हथौड़ा मारा और फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है। जहां नीलम की स्थिति गंभीर बताई गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.