मोहाली में घरेलू क्लेश से तंग महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति गिरफ्तार
गुरजीत कौर की शादी 12 साल पहले गुरप्रीत सिंह से हुई थी। गुरप्रीत सिंह फेज-6 सिविल अस्पताल में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता है जिनकी शादी के बाद कोई औलाद नहीं थी। इस वजह से दोनों पति पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था।
मोहाली, जेएनएन। घरेलू कलह क्लेश के चलते एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान गुरजीत कौर निवासी गांव बडाली के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई हरविंदर सिंह के बयानों पर उसके पति गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जांच अधिकारी अमनदीप सिंह ने बताया कि गुरजीत कौर की शादी 12 साल पहले गुरप्रीत सिंह से हुई थी। गुरप्रीत सिंह फेज-6 सिविल अस्पताल में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता है, जिनकी शादी के बाद कोई औलाद नहीं थी। इस वजह से दोनों पति पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। वहीं मृतका गुरजीत कौर को शक था कि उसके पति गुरप्रीत सिंह का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर रविवार रात दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और गुरजीत कौर ने कमरे की कुंडी लगाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पुलिस को इसकी सूचना मृतका के भाई ने दी जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें