वीजा दिलाने का झांसा देकर 26 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ़्तार
जीरकपुर निवासी गंगा सुदन के साथ वीजा दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने वाली आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।
By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 02:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जीरकपुर निवासी गंगा सुदन के साथ वीजा दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने वाली आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। आरोपित महिला की पहचान मलकीत कौर के रूप मे हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने महिला पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता गंगा से महिला ने 12 लाख और बाक़ी अन्य लोगों से ठगा था। आरोपित महिला सेक्टर-34 एक इमिग्रेशन ओफिस में जाब करती थी। थाना पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ में लगी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित महिला के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस से ट्रैप लगकर गिरफ़्तारी की थी। देर शाम पुलिस विभाग मामले मे अन्य ख़ुलासे के लिए प्रेस वार्ता भी रखी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें