Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन, रिंग और चेन लूटकर महिला और व्यक्ति फरार

शिकायतकर्ता 72 वर्षीय सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया को 6 नवंबर को वह संतोषी माता मंदिर में माथा टेक कर घर की तरफ लौट रही थी। जब वह सोसायटी की दीवार के पास पार्क में पहुंची तभी एक महिला और व्यक्ति ने उसे रोक लिया

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 11:48 AM (IST)
चंडीगढ़ में मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन, रिंग और चेन लूटकर महिला और व्यक्ति फरार
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लुटने की घटना हुई है। मंदिर से माथा टेककर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से एक महिला और पुरुष ने सोने के कंगन, रिंग, चेन, डायमंड का पेंडेंट और सोने की झुमके लेकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपितों ने उसे अपने वश में कर लिया, जिसके बाद उसे समझ ही नहीं आया और जो भी ज्वेलरी उसने पहनी थी दोनों आरोपित उन्हें लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सेक्टर-49बी की शिकायतकर्ता 72 वर्षीय सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया को 6 नवंबर को वह संतोषी माता मंदिर में माथा टेक कर घर की तरफ लौट रही थी। जब वह सोसायटी की दीवार के पास पार्क में पहुंची तभी एक महिला और व्यक्ति ने उसे रोक लिया और मकान का पता पूछने लगे। दोनों ने बुजुर्ग महिला को वश में कर उसके गहने उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पैसों के लिए हमला करने वाला एक गिरफ्तार, तीन फरार

पैसों के लिए कॉलोनी नंबर चार के पास राह जा रहे तीन युवकों पर हमला करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान कॉलोनी नंबर चार के ब्लॉक सी के रहने वाले 21 साल के बबलू के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस को बाकी तीन आरोपितों की तलाश है, जोकि बबलू के साथ वारदात में शामिल थे। बाकी आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इन तीनों आरोपित की पहचान सोनू, पारस और सावेद के रूप में हुई है।

मौलीजागरां के रहने वाले शिकायकर्ता बबलू ने बताया कि वो अपनी बहन के घर से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कॉलोनी नंबर चार के पास चारों आरोपितों ने उस पर और उसके दो साथी मुकेश और दीपक पर तेजधार चाकू और डंडों से हमला कर दिया। आरोपितों ने उनसे पैसों की मांग की थी। पैसे देने से इन्कार करने पर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.