Move to Jagran APP

Weather Update : तेज हवा और हल्की बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

बुधवार रात हुई झमाझम बारिश और वीरवार दिन में हल्की बारिश के साथ चली तेज हवा ने शहर के तापमान में गिरावट ला दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:20 AM (IST)
Weather Update : तेज हवा और हल्की बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा
Weather Update : तेज हवा और हल्की बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों को जहां पहले गर्मी और लू ने खूब परेशान किया वहीं अब शहर में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बीते तीन दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका था। लेकिन बुधवार रात हुई झमाझम बारिश और वीरवार दिन में हल्की बारिश के साथ चली तेज हवा ने शहर के तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले तीन से चार दिन शहर में बारिश के आसार हैं, इससे शहर के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

loksabha election banner

वीरवार सुबह शहर में धूप खिली और गर्मी ने लोगों को परेशान भी किया। लेकिन शाम होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवा ने शहर के मौसम को बदल दिया। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। शहर में वीरवार को कुल 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया। बीते बुधवार के मुकाबले शहर में वीरवार को पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुरेंद्रपाल ने बताया कि रविवार तक शहर में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान शहर का तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।

पिछले नौ वर्षों का तापमान

वर्ष               अधिकतम तापमान (डिग्री में)

2019                    42

2018                    44

2017                    38

2016                    42

2015                    41

2014                    41

2013                    43

2012                    43

2011                    40


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.