Chandigarh weather news: बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहावना, शाम को बारिश होने के आसार
गर्मी अौर उमस से बेहाल शहरवासियों को कुछ राहत मिली है। बादल छाने से मौसम सुहावना बना हुआ है और अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, जेएनएन। कई दिनों की गर्मी के बाद वीरवार सुबह शहर में बादल छाए हुए है। इसके साथ ही हवा भी चल रही है। कई दिनों से गर्मी अौर उमस से बेहाल शहरवासियों को कुछ राहत मिली है। बादल छाने से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है और अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में शाम तक बारिश होने के आसार है। इससे शहर के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है और शहरवासियों को उमस से राहत मिलेगी। सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर टहलते हुए दिखाई दे रहे है। पाल ने बताया कि अभी शहर में शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है।
इससे पहले कई दिनों के बाद रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही शहर में तेज धूप निकली गई थी। तेज धूप से शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई। लोग गर्मी से बचते हुए दिखाई दिए। लोग अपने घरों में कूलर और एसी के आगे ही बैठे रहे। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शाम तक शहर के तापमान में और भी ज्यादा बढ़ाेतरी देखने को मिली। शनिवार को भी शहर में दिनभर धूप निकली रही। गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखाई दिए। दिनभर लोग इससे बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। सुबह के समय में भी लोगों की भीड़ सुखना लेक और पार्कों में कम ही दिखाई दी। इस दौरान लोग अपने घरों मे दूबके हुए कूलर और एसी के आगे बैठे हुए दिखाई दिए।