Weather Update: पंजाब में तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंड व पड़ेगी धुंध
इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बादल छाए रहने के साथ शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। इस हफ्ते पंजाबभर में आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बादल छाए रहने के साथ शहर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली सकती है। रविवार को शहर में धूप खिली रही। दिन में खिली धूप का मजा लेने के लिए सुखना लेक, रोज गार्डन और शहर के अन्य पार्कों में लोगों की खूब भीड़ दिखी। रविवार को छुट्टी होने के चलते लोग परिवार के साथ पार्कों में घूमते हुए दिखाई दिए। लेकिन शाम होते-होते शहर का तापमान कम होना शुरू हो गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
ऐसा रहेगा इस हफ्ते मौसम
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी इस हफ्ते आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को बादल छाने के साथ अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री रहने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को शहर में बादल छाए रहने के साथ सुबह और शाम धुंध छा सकती है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें