Move to Jagran APP

Weather Forecast : अभी तीन दिन और मौसम बना रहेगा सुहाना, बारिश की संभावना

पंजाब व चंडीगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिन और पंजाब में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:39 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:01 PM (IST)
Weather Forecast : अभी तीन दिन और मौसम बना रहेगा सुहाना, बारिश की संभावना
Weather Forecast : अभी तीन दिन और मौसम बना रहेगा सुहाना, बारिश की संभावना

जेएनएन, चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब मेंं शनिवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। रविवार को भी अधिकांंश जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। गत दिवस कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहींं तेज बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। अगले तीन दिन यानी दो जून तक बारिश होने की संभावना है। अमृतसर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7, बठिंडा में 35.5, जालंधर में 31.4, लुधियाना में 35.3 और पटियाला में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा से भी कम रहा सिटी ब्यूटीफुल का तापमान

चंडीगढ़ में आज भी मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी अभी हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन शहर के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं, शहर के तापमान में बीती 27 मई के बाद से 11 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। शहर में लोग मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। इस दौरान लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भी घूमते हुए दिखाई दिए।

आने वाले दिनों का तापमान

  • रविवार यानी आज भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना।
  • सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार। हल्की बारिश होने के साथ 33 डिग्री तक रहा सकता है तापमान।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में मजबूत रिश्तों की डोर, महिलाओं के अच्छे सहयोगी साबित हुए पुरुष

यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों ने बताया उन्हें क्यों चाहिए फीस, सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती

यह भी पढ़ें: बैंक से 100 करोड़ की धोखाधड़ी, फर्म और तीन निदेशक बनाए गए आरोपित, CBI ने दर्ज किया केस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.