Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पंजाब में मतदान पूरा, कैप्‍टन सहित 116 ने डाले वोट

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jul 2017 05:25 PM (IST)

    राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पंजाब विधानसभा परिसर में मतदान का कार्य पूरा हो गया है। सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सहित116 विधायकों ने वोट डाला। आप के एचएस फूलका ने वोट नहीं डाला।

    राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पंजाब में मतदान पूरा, कैप्‍टन सहित 116 ने डाले वोट

    जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पंजाब में मतदान शुरू जारी है। मतदान विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। सबसे मतदान करने वालों में मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू शामिल हैं। अब तक 116 से अधिक विधायक अपने वोट डाल चुके हैं। आम आदमी के विधायक एचएस फूलका ने वोट नहीं डाला। इसके साथ ही दो विधायकों का वोट रद होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले सुबह मतदान से पूर्व कांग्रेस के विधायकों को मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पंजाब भवन में ब्रेकफास्‍ट दिया। मतदान में आम आदमी पार्टी में फूट का असर दिखाई दे सकता है। अाप के एचएस फूलका ने वोट नहीं डाला। बताया जाता है कि वह दिल्‍ली में हैं। अाप के ही विधायक कुलतार सिंह सिद्धवा ने अंतिम क्षणों में वाेट डाला। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मीरा कुमार के समर्थन का एलान किया है, लेकिन एचएस फूलका ने मीरा कुमार को वोट नहीं देने की घोषणा की थी।

    विधानसभा भवन में मतदान करने के बाद कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और नवजोत सिंह सिद्धू।

    फूलका के साथ ही एक और विधायक ने अभी तक वोट नहीं डाला है। वहीं, लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को वोट को सीक्रेसी लीक करने के कारण रदद् कर दिया गया है। इसके अलावा अकाली विधायक परमिंदर ढींडसा का पेन वोट डालते समय बैलट पेपर पर गिर गया। इससे बैलट पेपर पर निशान पड़ गए। उसे भी रद्द किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में आप विधायक कर सकते हैं क्रास वोटिंग

    मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले रविवार को विधायकों के साथ डिनर रखा गया था, लेकिन इसे अंतिम समय में रद कर दिया गया। इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को सोमवार सुबह ब्रेकफास्ट दिया। इसके बाद विधायक मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सबसे पहले मतदान करने वालों में थे। राज्‍य के मंत्रियों नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, राणा गुरजीत सिंह सहित सभी मंत्रियों और कांग्रेस के विधायकों ने मतदान किया।

    मतदान करते पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश्‍ा सिंह बादल और मतदान के बाद सुखबीर सिंह बादल।

    वहीं, अकाली दल के सभी 15 विधायक व भाजपा के तीन विधायकों ने भी मतदान किया। पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल भी मतदान करने में आगे रहे। उनके बाद अकाली दल और भाजपा के विधायकों ने अपने वोट डाले। विधानसभा में मतदान के लिए विधायक कतार में नजर आए।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव पर आप में तनातनी, मीरा को समर्थन से पार्टी में दोफाड़

    राष्‍ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक।

    राज्‍य से किसी सांसद के पंजाब विधानसभा में मतदान नहीं किया। इन सांसदों ने दिल्‍ली में मतदान किया। मतदान के लिए पंजाब विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर को सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया और किसी को भी कड़ी जांच के बाद ही विधानसभा परिसर में जाने दिया गया।

    पंजाब की जागरण विशेष खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें