नवजोत सिंह सिद्धू की बोली हुई बंद, पंजाब कांग्रेस को लगा झटका, जानें 'गुरु' को क्या हुआ
पंजाब के कैबिनेट मंत्री आैर अपनी खास भाषण शैली के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज बंद हो गई है। उनका वोकल कॉर्ड खराब हो गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के फायर ब्रांड नेता अौर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का गला फिर खराब हो गया है और वह बाेल नहीं पा रहे हैं। उनका वोकल कॉर्ड में खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उनको फिलहाल पूरी तरह चुप रहने को कहा है। उनकी आवज लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में अधिक भाषण देने का कारण हुआ है।
बताया जाता है कि वह इलाज करा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने देश भर में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान अध्ािक भाषण देने के कारण उनकी आवाज बंद हो गई है। उनका गला खराब हो गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि लगातार भाषण देने की वजह से उनके के गले में वोकल कार्ड डैमेज हो गई है। इस वजह से वह बोल नहीं पा रहे हैं। सिद्धू को डॉक्टरों ने उपचार करने के साथ पूरी तरह आराम करने और बिल्कुल न बोलने को कहा है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अब तक पंजाब में प्रचार से दूर रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अब यहां रैलियां करने का कार्यक्रम था। वह 13 मई के बाद प्रचार अभियान में जुटने की संभावना थी, लेकिन उनका गला खराब होने से पंजाब कांग्रेस को झटका लगा है। अब बड़ा सवाल है कि सिद्धू कितनी जल्दी ठीक होकर कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर सकेंगे। इससे पहले पिछले साल वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के कारण उनका गला खराब हाे गया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप