गमाडा घोटाला: इंजीनियर की मिलीं 92 संपत्तियां, परिवार के खातों में 57 करोड़
पंजाब के गमाडा घोटाला के आरोपी पूर्व मुख्य इंजीनियर की अकूत संपत्ति का विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है। उसकी 92 संपत्तियों व परिजनों के खातों में 57 करोड़ जमा हाेने का पता चला है।
जेएनएन, चंडीगढ़। मोहाली के गमाडा (ग्रेटर मोहली एरिया डेवलपमेंड आॅथिरिटी) घोटाला में गिरफ्तार पूर्व मुख्य इंजीनियर सुरिंद्रपाल सिंह की अकूत संपत्ति का पता चला है। विजिलेंस ब्यूरो ने सुरिंद्रपाल द्वारा वर्ष 2001 से 2016 के दौरान पारिवारिक सदस्य के नाम पर बनाई कपंनियों द्वारा 92 जायदादें खरीदने का खुलासा किया है। इसके अतिरिक्त उसकी पत्नी और माता की तीन कंपनियों के खातों में 57 करोड़ रुपये नकद जमा होने का भी पता चला है।
सुरिंदरपाल को कुछ दिन पहले विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुरिंदरपाल द्वारा यह जायदाद काली कमाई से बनाई गई है। ये संपत्तियों उसने अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर खरीदी है। अभी अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हाइवे किनारे ठेके बंद करने के आदेश को चुनौती, हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब
सुरिंद्रपाल के खिलाफ इस संबंधी पहले ही भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून के तहत मोहाली में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसके सहित दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि कई और लाेग इस मामले में लपेटे में आएंगे।
विजिलेंस जांच में सुरिंदर पाल द्वारा विभिन्न स्थानों पर खरीदी संपत्तियों में से 42 संपत्तियां एक्सैस एग्रोसीड, प्रा. लि. के नाम अधीन, पांच संपतियां अवार्ड एग्रो प्रा. लि. लुधियाना द्वारा, 11 संपत्तियां आस्टर एगो्र ट्रेडर्स प्रा. लि. लुधियाना, बीस संपत्तियां एकमे क्रैसरज एंड बिल्डर्स प्रा. लि. लुधियाना, दो संपतियां एक ओंकार बिल्डर्स एंड कोटरेक्टर्स प्रा. लि. के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पटियाला में 80 लाख की पुरानी करंसी बरामद, ट्रक में छिपाकर रखा था
उसने 12 संपत्तियां अपने सहित अपने परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गईं। इसके अतिरिक्त उसने वर्ष 2014 के दौरान चंडीगढ़ में दो कनाल की कोठी अवार्ड एग्रो ट्रेडर्स के नाम पर खरीदी। एक्सैस एग्रो सीड कंपनी मार्च 2005 में बनाई थी और इसमें उसकी पत्नी मनदीप कौर और माता स्वर्णजीत कौर डायरेक्टर थीं। इस कपंनी में 31 मार्च 2016 तक उसने लगभग 20 करोड़ रुपये जमा करवाए।