Move to Jagran APP

सेक्टर-26 मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रशासन जल्द करेगा एलान

चंडीगढ़ के सेक्टर २६ में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने उन्हें लाइसेंस जारी करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:25 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:25 PM (IST)
सेक्टर-26 मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रशासन जल्द करेगा एलान
सेक्टर-26 मंडी के रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रशासन जल्द करेगा एलान

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट व सब्जी मंडी में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को यूटी प्रशासन से जल्द बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें मार्केट बोर्ड की ओर से रेगुलर लाइसेंस बनाकर जारी किए जाएंगे। इसे लेकर मार्केट बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी की अध्यक्षता में प्रस्ताव नीति बनाई जा चुकी है, जिसे प्रशासक की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। प्रशासन ने अपने स्तर पर मंडी में रेहड़ी-फड़ी वालों को सर्वे भी करा लिया है। 700 के करीब रेहड़ी-फड़ी वालों को रेगुलर लाइसेंस बनाकर दिया जाएगा। इसके बाद वे बेरोकटोक अपनी रेहड़ी-फड़ी लगा सकेंगे। 

loksabha election banner

पंजाब के तर्ज पर ली जाएगी फीस 

प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो सेक्टर-26 मंडी में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को पंजाब की तर्ज पर फीस वसूल की जाएगी। जो प्रस्तावित नीति बनाई गई है, उसके मुताबिक रेहड़ी-फड़ी वालों से रोजाना सुबह 100 रुपये की पर्ची काटी जाएगी। अगर कोई विक्रेता अपनी रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाता है, तो उससे उस दिन का शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। अफसरों की मानें तो इन रेहड़ी-फड़ी वालों को मंडी में किस-किस जगह साइट अलॉट की जाएगी। जल्द ही इसको लेकर इस महीने एक सर्वे कराया जाएगा। 

प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट से लिया था स्टे 

बता दें कि प्रशासन के एस्टेट ऑफिस और नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की रेहड़ी-फड़ीवालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने से तंग आकर यूनियन ने हाईकोर्ट में अपील की थी। रेहड़ी-फड़ी यूनियन ने हाईकोर्ट से प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ स्टे ले लिया था। हाल ही में कोर्ट ने डायरेक्शन देकर प्रशासन को इन रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए नीति बनाए जाने के लिए कहा था। ताकि इन लोगों का  बेरोजगार इनसे छीना न जा सके। 

नगर निगम और मार्केट बोर्ड मिलकर करेंगे सर्वे 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेहड़ी-फड़ी वालों के रेगुलर लाइसेंस बनाने के लिए नगर निगम और मार्केट बोर्ड के अफसर मिलकर एक ज्वाइंट टीम बनाएंगे। जोकि मंडी का सर्वे करेगी। ताकि रेहड़ी-फड़ी वालों का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सके और उनका रेगुलर लाइसेंस बनाकर उन्हें यहां जगह मुहैया कराई जा सके। एक बार रेगुलर लाइसेंस बनने के बाद दोबारा किसी अन्य रेहड़ी-फड़ी वाले को यहां एन्क्रोचमेंट नहीं करने दिया जाएगा। 

सेक्टर-26 मंडी में रेहड़ी फड़ी-वालों के लिए जल्द ही रेगुलर लाइसेंस जारी किए जाएंगे, इसके लिए प्रस्तावित नीति बना ली गई है, जिसे प्रशासन से मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। लाइसेंस के लिए रेहड़ी-फड़ी वालों से सामान्य शुल्क भी वसूल किया जाएगा। 

-सचिन राणा, एडीसी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.