Move to Jagran APP

Independence Day Chandigarh: सेक्टर-17 ग्राउंड में प्रशासक बदनोर ने फहराया तिरंगा, जरूरतमंदों को 2500 मकान किराये पर देगा यूटी प्रशासन

Independence Day Chandigarh सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तिरंगा फहराकर शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:14 AM (IST)
Independence Day Chandigarh: सेक्टर-17 ग्राउंड में प्रशासक बदनोर ने फहराया तिरंगा, जरूरतमंदों को 2500 मकान किराये पर देगा यूटी प्रशासन
Independence Day Chandigarh: सेक्टर-17 ग्राउंड में प्रशासक बदनोर ने फहराया तिरंगा, जरूरतमंदों को 2500 मकान किराये पर देगा यूटी प्रशासन

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी के कारण पहली बार चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस बेहद सादगी के साथ मनाया गया। सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। बदनोर ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराया। इस मौके पर बीते करीब 5 महीनों में कोविड-19 से लड़ने वाले विभिन्न संस्थाओं सरकारी मुलाजिमों पुलिस डॉक्टर और अन्य समाजसेवी संस्थाओं को सामूहिक रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने जरूरतमंदों को 2500 मकान किराये पर देने की भी घोषणा की।

loksabha election banner

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

इस मौके पर बोलते हुए प्रशासक बदनोर ने देश के लिए जान देने वाले बहादुर सिपाहियों और कोविड-19 से लड़ने वाले कोरोना वॉरियर्स की विशेष तौर पर प्रशंसा की। बदनोर ने कहा कि कोरोना महामारी को भी शहर का हर बाशिंदा एकजुट होकर हराएगा। यह न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा चैलेंज है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सराहा और इसमें हर देशवासी से योगदान देने की अपील की।

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डॉ. जी दीवान को सम्मानित करते हुए यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की बहुत अच्छी रिकवरी हुई है, साथ ही जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आती, तब तक सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया है । स्वतंत्रता दिवस समारोह में एडवाइजर मनोज परीदा डीसी चंडीगढ़ मनदीप सिंह बराड़ नगर निगम मेयर राजबाला मलिक सहित सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में डॉ. बीएस चवन को सम्मानित करते हुए यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

2500 जरूरदमंद लोगों को मिलेंगे किराये पर मकान

प्रशासक बदनोर ने बताया कि अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत चंडीगढ़ में बने करीब 25 सौ खाली मकानों को जरूरतमंदों को किराये पर देने का प्रपोजल तैयार किया गया है। इससे बहुत से लोगों की घर की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहर के लोगों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

प्रशासक बदनोर ने विशिष्ट सेवाओं के लिए आईएस सचिन राणा को भी सम्मानित किया।

पेंशन होगी दोगुनी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 65 साल से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने की भी घोषणा की गई। बदनोर ने बताया कि पूर्व सैनिकों की पेंशन को 2500 से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही पूर्व सैनिक सैनिकों की विधवा पेंशन को भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपे करने का फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा यूटी के सभी विभागों में कांट्रेक्ट और डेली वेज पर काम करने वाली महिलाओं को भी अब मैटरनिटी लीव की सुविधा दी जाएगी।

समारोह के दौरान आईपीएस ओमबीर सिंह सिंह को सम्मानित करते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

नशा मुक्त भारत की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी नशा मुक्त भारत की शुरुआत की। परेड ग्राउंड में प्रशासक वीपी पी सिंह बदनोर ने इस मुहिम में सभी शहर वासियों से मदद की अपील की और देश को नशा मुक्त बनाने में अहम योगदान देने को कहा।

चंडीगढ़ में पीसीएस नवजोत कौर को सम्मानित करते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनोर।

सरकारी स्कूलों के बेहतर रिजल्ट पर दी बधाई

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा इस साल बेहतर रिजल्ट को लेकर भी प्रशासक ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीबीएसई दसवीं बोर्ड रिजल्ट इस बार 9. 57 फीसद रहा जो कि बीते साल के मुकाबले करीब 9 फीसद अधिक रहा उन्होंने बताया कि कोविड-19 में भी पढ़ाई निरंतर रूप से ऑनलाइन जारी है। शिक्षक और काउंसलर बच्चों की समस्याओं को समझ कर उन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.