Move to Jagran APP

शहर में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, MHA ने दिए रिक्त पदों को भरने के आदेश Chandigarh News

सभी डिपार्टमेंट को यह देखना होगा कि उनके यहां कितने वेकेंसी वेकेंट हैं। इसकी पूरी केल्कुलेशन करने के बाद इन्हें भरने के लिए हर साल पहली जनवरी को विज्ञापन जारी करना होगा।

By Edited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 10:20 AM (IST)
शहर में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, MHA ने दिए रिक्त पदों को भरने के आदेश Chandigarh News
शहर में खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, MHA ने दिए रिक्त पदों को भरने के आदेश Chandigarh News

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। चंडीगढ़ में नई भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। यूटी प्रशासन के सभी डिपार्टमेंट्स को अपने यहां सभी रिक्त पद अगले पांच साल में हर हालत में भरने होंगे। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने इस संबंध में सख्त आदेश यूटी प्रशासन को जारी कर दिए हैं। एमएचए यूटी डिविजन के असिस्टेंट डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव की तरफ से यह आदेश दिए गए थे। इन आदेशों के बाद अब यूटी प्रशासन के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने सभी सेक्रेटरी, हेड ऑफ डिपार्टमेंट्स, ऑफिसेज, इंस्टीट्यूट्स, बो‌र्ड्स और कॉरपोरेशन को चिट्ठी लिखकर यह आदेश फॉलो करने के लिए कह दिया है।

सभी डिपार्टमेंट को यह देखना होगा कि उनके यहां कितने वेकेंसी वेकेंट हैं। इसकी पूरी सूची तैयार करनी होगी। यह केल्कुलेशन करने के बाद इन्हें भरने के लिए हर साल पहली जनवरी को विज्ञापन जारी करना होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर अगले साल बची वेकेंसी के लिए विज्ञापन जारी करना होगा। ऐसा कर पांच साल में सभी वेकेंट पोस्ट भरनी होंगी।

सभी डिपार्टमेंट में हजारों वेकेंसी
लंबे समय से चंडीगढ़ में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई है। 2015 में ही टीचर्स भर्ती हुई थी। उसके बाद बड़ी भर्ती नहीं हुई। कई डिपार्टमेंट में तो दशकों से वेकेंसी नहीं भरी गई। जबकि पुराने इंप्लाइज भी लगातार सेवानिवृत होते रहे। इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में ही 800 से अधिक वेकेंसी हैं। इसी तरह से ट्रांसपोर्ट, इंजीनिय¨रग, हेल्थ, एजुकेशन, नगर निगम, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सहित कई अन्य डिपार्टमेंट में 10 हजार से अधिक वेकेंसी रिक्त हैं। प्रशासन के 40 से अधिक डिपार्टमेंट हैं। बोर्ड और निगम अलग से हैं। इन सभी में इंप्लाइज की बड़े स्तर पर जरूरत है।

37 वर्ष तक को मौका
इस भर्ती में सालों से नौकरी की ताक में भटक रहे लोगों को सुनहरा अवसर मिलेगा। जिन लोगों की आयु सीमा 25 वर्ष से अधिक हो चुकी थी और वह नौकरी में आवेदन नहीं कर सकने से निराश थे उन्हें भी मौका मिलेगा। चंडीगढ़ में सरकारी नौकरियों में भर्ती होने की समय सीमा अब 25 से बढ़कर 37 वर्ष हो चुकी है। इन भर्तियों में चंडीगढ़ के 37 वर्ष तक रेजिडेंट्स आवेदन कर सकेंगे।

अभी से तैयारी का मौका
यह भर्तियां फेज वाइज पांच साल में होंगी। यानी अगले पांच साल भर्ती का दौर जारी रहेगा। जिन युवाओं की तैयारी नहीं है उनके पास बेहतर तैयारी कर नौकरी पाने का अवसर है। हर साल किसी न किसी डिपार्टमेंट की भर्ती निकलती रहेगी। तैयारी नहीं कर रहे युवाओं के पास भी बराबर अवसर है।
 

loksabha election banner

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.