नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने उठाए सफाई और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे Chandigarh News
कांग्रेस पार्षद दल के नेता दविंदर सिंह बबला के डील शब्द प्रयोग करने पर भाजपा पार्षदों ने हंगामा कर दिया। बाद में उन्हें सांसद किरण खेर ने शांत करवाया।
चंडीगढ़, जेएनएन। पिछले महीने सीबीआई ने कम्युनिटी सेंटर के जिम को महंगे रेट पर लगाने के मामले में रेड की थी। इसे लेकर सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा हो गया। बैठक में सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं। कांग्रेस के पार्षद दल के देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि नगर निगम में कई डीलें चल रही हैं। बबला के 'डील' शब्द प्रयोग करने पर भाजपा के पार्षदों ने भी हंगामा किया। बाद में, बबला ने सवाल किया कि सीबीआई ने जो रेड की थी उसका स्टेटस क्या है।
दविंदर सिंह बबला ने कहा कि इस समय शहर की सड़कों का बुरा हाल है। सफाई केंद्रों में कचरा भरा पड़ा है। एक-एक सप्ताह तक यहां पर सफाई नहीं होती हैं। शहर के पब्लिक टॉयलेट गंदे पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइट का यह हाल है कि रात को ये जलती नहीं हैं पर दिन में चलने लग जाती है। शहर के मुद्दों को लेकर बबला की मेयर राजेश कालिया और पूर्व मेयर अरुण से शुद्ध के साथ जमकर बहस हुई। अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 15 साल के कार्यकाल में शहर का बेड़ा गर्क कर दिया था।
हंगामा ज्यादा बढ़ने पर सांसद किरण खेर को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के पार्षद शांत हुए। किरण खेर ने कहा कि हमें डीसेंट लोगों की तरह काम करना चाहिए, हंगामा नहीं करना चाहिए।
पेड पार्किंग के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा
सांसद खेर ने कहा कि 10 मिनट तक पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मुफ्त होनी चाहिए। इस पर सदन में चर्चा हुई। किरण खेर ने शुरुआती 4 घंटे के लिए कार चालक से 10 और स्कूटर चालक से 5 रुपये चार्ज करने का सुझाव दिया, जिस पर पूरे सदन ने सहमति जताई। 4 घंटे बाद कार चालक से ₹20 और स्कूटर चालक से ₹10 चार्ज किए जाएंगे। इस पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि जब तक पार्किंग स्मार्ट नहीं हो जाती, तब तक रेट न बढ़ाया जाएं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें