Move to Jagran APP

गुरु से मिलने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे अंडर -17 के लड़ाके

विकास शर्मा, चंडीगढ़ : अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह क्योंग, जै

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 03:01 AM (IST)
गुरु से मिलने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे अंडर -17 के लड़ाके
गुरु से मिलने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे अंडर -17 के लड़ाके

विकास शर्मा, चंडीगढ़ : अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह क्योंग, जैक्सन और संजीव स्टालिन शनिवार अपने कोच संदीप सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद यह पहला मौका था, जब यह तीनों फुटबालर अपने गुरु से मिले हों।

loksabha election banner

कोच संदीप सिंह ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी में कोचिंग लेने के लिए साल 2011 को आए थे। अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप 2017 में खेलने के बाद यह बच्चे स्टार बन गए हैं।

कोच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनसे कोचिंग लेने वाले खिलाड़ी आज अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप खेल रहे हैं।

इन तीनों खिलाड़ियों ने साल 2011 को ट्रायल देने के बाद चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी ज्वाइन की थी। इसके बाद इस टीम ने वर्ष -2012 में स्कूल नेशनल गेम्स में पश्चिम बंगाल की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। साल 2014 में टीम ने सुब्रतो कप में सैकेंड पोजीशन हासिल की थी।

बॉक्स -

मोदी को बताया कैसे सुधरेगा फुटबाल स्तर

अमरजोत, स्टालिन और जैक्सन ने बताया कि शुक्रवार को वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री ने उनसे खुद मिलने की इच्छा जाहिर की थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में बताते हुए इन खिलाड़ियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहले अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन को सराहा और फिर उनसे देश में फुटबाल का स्तर सुधारने के लिए सुझाव मांगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और नामी टीमों के साथ ज्यादा से मैच करवाने का सुझाव भी खिलाड़ियों ने मोदी को दिया।

बॉक्स -

अमरजोत की फुटबाल से जुड़ने की कहानी

मणिपुर में रहने वाले अंडर -17 फीफा व‌र्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान अमरजोत सिंह क्योंग ने बताया कि उसके पिता कियाम चंद्रमणि सिंह क्योंग किसान हैं और उसकी मां मछली बेचती है। उसके भाई उमकांता सिंह क्योंग भी फुटबाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी रहे हैं और उन्हीं को देखकर वह फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित हुए हैं। वहीं से प्रेरित होकर उसने चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी के लिए ट्रायल दिया था और वह इस मुकाम पर है।

जन्म -6-1-2001

पंसदीदा प्लेयर - एंड्रेस एनेस्थिा (वार्सिलोना फुटबाल क्लब)

बॉक्स -

जैक्सन की फुटबाल से जुड़ने की कहानी

मणिपुर के रहने वाले जैक्सन ने बताया कि उनके पिता थननोजम दवेन सिंह मणिपुर पुलिस में थे, अब रिटायर हो चुके हैं, उनकी मां थनजोनम सब्जी बेचती हैं। भाई जोनीसन फुटबाल खेलता है। दो बार अंडर -19 में टीम इंडिया की तरफ से भी खेल चुका है उसी को देखकर फुटबाल खेलने की ललक पैदा हुआ।

जन्म - 21-6-2001

पंसदीदा प्लेयर - सारगिओ वुशकिट (वार्सिलोना फुटबाल क्लब के प्लेयर)

बॉक्स -

संजीव स्टालिन की फुटबाल से जुड़ने की कहानी

कर्नाटक के संजीव स्टालिन ने बताया कि उसके पिता आर स्टालिन और मां परमेश्वरी देवी फुटपाथ पर कपड़े की दुकान करते हैं। पिता आर स्टालिन स्टेट जूनियर टीम के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने ही मुझे फुटबाल खेलना सिखाया।

जन्म - 17-1-2001

पसंदीदा प्लेयर - मेरे पिता आर. स्टालिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.