बरसात के चलते आठ घंटे देरी से आई ऊंचाहार एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा Chandigarh News
ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-14217 वीरवार को अाठ घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
जेएनएन, चंडीगढ़। ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-14217 वीरवार को अाठ घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बरसात के आगे ट्रेन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। अंबाला मंडल से मिली जानकारी के अनुसार करुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चंडीगढ़ से संचालित की जाने वाली कळ्छ रेलगाड़ियां अस्थायी रूप से निरस्त कर दी गई। जबकि कुछ ट्रेनाें के रूट आंशिक रूप से निरस्त और मार्ग परिवर्तन किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-19717 जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 से 27 जुलाई तक बरास्ता रोहतक-पानीपत-करुक्षेत्र-अंबाला होकर चलेगी। ट्रेन नंबर- 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 से 27 जळ्लाई को अंबाला-करुक्षेत्र-पानीपत-रोहतक होकर चलेगी। ट्रेन नंबर- 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 27 जुलाई को बरास्ता मेरठ-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर-12312 कालका-हावड़ा मेल 27 जुलाई को एक घंटा 10 मिनट के लिए अंबाला-धोडा खेरी के बीच रोककर चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर-12450 चंडीगढ़-मडगांव-गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 28 जुलाई को 40 मिनट के लिए अंबाला-धोडा खेरी के बीच रोककर चलाया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें