24 किलो भुक्की ले जाते दो युवक गिरफ्तार Chandigarh News
पुलिस ने दोनों आरोपितों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
aमोहाली, जेएनएन। खरड़ सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को 24 किलो भुक्की ले जाते गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अवतार सिंह (35) और हरजिंदर सिंह उर्फ मंगल (45) दोनों निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कैम्ब्रिज स्कूल के पास नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर स्कूल के नजदीक नाकाबंदी कर ली। नाकेबंदी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक सवार दोनों युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और तलाशी के दौरान उनसे नशा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपित राजस्थान से भुक्की लाते थे।
सार्वजनिक स्थान पर पैग लगाता व्यक्ति गिरफ्तार
मलोया के डड्डूमाजरा कॉलोनी में सार्वजनिक स्थान पर पैग लगाते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान डड्डूमाजरा निवासी कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है। आरोपित के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने पंजाब पुलिस एक्ट-2007 के तहत कार्रवाई कर जमानत पर थाने से छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा
यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी
यह भी पढ़ें: ... और थम गई गाेल मशीन, खेल ही नहीं जिंदगी के चैंपियन थे बलबीर, स्वर्णिम युग का अंत
यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्म होगा यह virus
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें