Move to Jagran APP

पंजाब में दो और जिले कोरोना मुक्त, एक और मरीज की मौत, आशा वर्कर समेत 11 पॉजिटिव

पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत हाे गई है। राज्‍य मे कोेरोना के 11 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य के दो जिले कोरोना से मुक्‍त हो गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 08:05 AM (IST)
पंजाब में दो और जिले कोरोना मुक्त, एक और मरीज की मौत, आशा वर्कर समेत 11 पॉजिटिव
पंजाब में दो और जिले कोरोना मुक्त, एक और मरीज की मौत, आशा वर्कर समेत 11 पॉजिटिव

चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। इससे राज्‍य में काेरोना से मारे गए लोगों की संख्‍या 42 हाे गई है। राज्‍य में एक आशा वर्कर सहित 11 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में दो और जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर के सिविल अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। प्रदेश भर से 23 मरीजों को छुट्टी दी गई। इससे पहले फिरोजपुर और फाजिल्का भी कोरोना मुक्त हो चुके हैं। पंजाब में कुल 2124 मरीजों में से 1870 यानी 88 फीसद ठीक हो चुके हैं।

loksabha election banner

फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में अब कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं

अमृतसर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। अमृतसर में कोरोना से यह छठी पंजाब में 42वीं मौत है। अमृतसर के कटड़ा दूलो क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग की पत्‍नी व दो बेटे पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बुजुर्ग की रिपोर्ट 20 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। उसे बुखार, खांसी के साथ-साथ शुगर व सांस लेने में तकलीफ थी।

पंजाब में 88 फीसद मरीज स्वस्थ, 23 और को मिली अस्पताल से छुट्टी

इस बीच राज्य में शनिवार को 11 और पॉजिटिव मामले सामने आए। अमृतसर में चार, पटियाला में तीन, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर व मुक्तसर में एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ। पटियाला में आए तीन मामलों में एक आशा वर्कर भी है। आशा वर्कर की ड्यूटी सेहत विभाग ने घर-घर जाकर फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति ढूंढऩे में लगाई थी। उसके पॉजिटिव आने के बाद आशा वर्करों में गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आशा वर्करों को नाममात्र की सुविधाएं दी है और काम का बोझ काफी बढ़ा दिया। उनको दिए गए मास्क और ग्लव्स भी घटिया क्वालिटी के हैं, वे भी समय पर नहीं मिलते।

---

अब तक पॉजिटिव केस - 2124

नए पॉजिटिव मामले- 11

मौत के नए मामले - 1

अब तक मौतें- 42

अब तक ठीक हुए- 1870

मौजूदा पॉजिटिव- 212

अब तक जमाती पॉजिटिव- 29

अब तक हजूर साहिब से लौटे पॉजिटिव- 1182

अब तक सैैंपल लिए गए-63,567

नेगेटिव आए-57,899

रिपोर्ट का इंतजार-3544

---

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-       पॉजिटिव मरीज - मौत

अमृतसर-         322-            6

जालंधर-           222-            7

लुधियाना-         179-            7

तरनतारन-        163-             0

गुरदासपुर-         142-            3

पटियाला-          111-             2

नवांशहर-          110-             1

मोहाली-            105-             3

होशियारपुर-       103-             5

संगरूर-               97-              0

मुक्तसर-               67-              0

फरीदकोट-           62-              0

रूपनगर-              61-              1

मोगा-                  60-              0

फतेहगढ़-             56-               0

फाजिल्का-           44-               0

फिरोजपुर-           44-                1

बठिंडा-                44-                0

मानसा-               43-                0

कपूरथला-            35-                3

पठानकोट-            32-                2

बरनाला-               22-                1

यह भी पढ़ें: पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल


यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप



यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्‍ना ने बढा़ई शान

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.