Bank strike: अाज ही निपटा लें जरूरी काम, 31 जनवरी से दो दिन बैंकाें में हड़ताल Chandigarh News
अंतिम सेटेलमेंट नंवबर 2012 से अक्टूबर 2017 तक का हुआ था जबकि मौजूद वेज रिवीजन नवंबर 2017 से लंबित है।
चंडीगढ़, जेएनएन। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन यूएफबीयू के बैनर तले देश के अन्य हिस्सों की तर्ज पर हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के हजारों बैंक कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
प्रेस क्लब-27 में आयोजित कांफ्रेंस में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के चंडीगढ़ स्थित संयोजक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मियों और अधिकारियों की वेज और सर्विस कंडीशन द्विपक्षीय समझौते द्वारा शासित होते हैं।
अंतिम सेटेलमेंट नंवबर 2012 से अक्टूबर 2017 तक का हुआ था जबकि मौजूद वेज रिवीजन नवंबर 2017 से लंबित है। संजय ने बताया कि यूनियन के यह मांग बिल्कुल मान्य है। बैंक कर्मियों में व्यापक रोष व्याप्त है पर आइबीए अपने रवैये से टस से मस नहीं हो रहा है।
हड़ताल को कई संगठनाें का समर्थन
हड़ताल को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, इंडियन कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल आग्रेनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स और इंडियन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स का समर्थन प्राप्त है।