Move to Jagran APP

सगे भाइयों ने आठवीं की दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने का लालच देकर ले गए थे खरड़

दुष्कर्म का शिकार हुई लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल बताई जा रही है। दोनों नाबालिग मोहाली के एक गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं की स्टूडेंट्स हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 08:14 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:49 PM (IST)
सगे भाइयों ने आठवीं की दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने का लालच देकर ले गए थे खरड़
सगे भाइयों ने आठवीं की दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने का लालच देकर ले गए थे खरड़

मोहाली, जेएनएन। बलौंगी थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने और उन्हें घर से अगवा करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दोनों भाइयों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपितों की पहचान गोविंद (20) और अरुण (18) के रूप में हुई है। आरोपित कहां के रहने वाले हैं, यह पता नहीं चल सका है।

loksabha election banner

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का शिकार हुई लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल बताई जा रही है। दोनों नाबालिग मोहाली के एक गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं की स्टूडेंट्स हैं। पुलिस के अनुसार दोनों भाई उन्हें मामूली गिफ्ट का लालच देकर अपने साथ 12 जनवरी को खरड़ ले गए थे। उसके बाद उन्होंने उन्हें अपनी हवश का शिकार बना डाला।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में लग रही एक्स्ट्रा क्लास में दोनों लड़कियों के न पहुंचने पर शिक्षक ने लड़कियों के परिजनों से संपर्क किया। जब परिजनों ने बताया कि बच्चियां तो रोजाना स्कूल जा रही हैं तो स्कूल पहुंचने पर दोनों लड़कियों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान 13 साल की लड़की ने बताया कि उन्हें अरुण व गोविंद नाम के युवक अपने साथ ले गए थे और दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ बलौंगी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-376 व पोक्सो एक्ट-4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.