चोरी के दो मामलों के आरोपित गिरफ्तार, 60 लाख के गहने और नकदी बरामद Chandigarh News
सेक्टर-36 थाना की पुलिस दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ में लगी हुई है। आरोपितों ने चाेरी के बाद सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर तोड़कर पानी में फेंक दी थी।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ पुलिस ने मनोहर थाना के तहत चोरी के दो अलग-अलग मामलों के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से तकरीबन 70 लाख का सोना, गहने व 60 लाख की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलौंगी स्थित एकता कॉलोनी में रहने वाले शंकर थापा और श्याम मंडल के तौर पर हुई है। सेक्टर-36 थाना की पुलिस दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ में लगी हुई है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था कि वह गोवा में परिवार के साथ शादी अटैंड करने गए थे। इस दौरान घर से नगदी और ज्वेलरी चोरी हो गई। पांच दिन बाद अन्य मामले में मलोया थाना के अंतर्गत सेक्टर-38 वेस्ट से सरपंच की कोठी से 60 से 70 लाख के गहने और नगदी चोरी हुई थी।
दोनों मामलों को मिलाते हुए पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने दोनों केस में सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर तोड़कर पानी में फेंक दिया था। इस जांच के आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तकरीबन 80 फीसद गहने और नकदी की रिकवरी कर ली है। पुलिस का कहना है कि इनके साथियों के संबंध में तलाश की जा रही है। जल्द ही इन मामलों से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें