चंडीगढ़ में दिखेगा 6 इंच से लेकर 35 फुट तक का पपेट, 21 सितंबर से थिएटर फेस्टिवल; एंट्री रहेगी फ्री
चंडीगढ़ में 21 सितंबर से चार दिवसीय ट्राईसिटी थिएटर फेस्टिवल शुरू हो रहा है। इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण 23 ...और पढ़ें
HighLights
21 सितंबर से चार दिवसीय ट्राईसिटी थिएटर फेस्टिवल चंडीगढ़ में शुरू होगा।
23 सितंबर को 'द ग्रुफेलो' पपेट थिएटर मुख्य आकर्षण रहेगा।
फेस्टिवल में 6 इंच से 35 फुट के 65 पपेट दिखेंगे, एंट्री फ्री।
एकता श्रेष्ठ, चंडीगढ़। रंगमंच प्रेमियों को अलग अनुभव देने और कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से 21 सितंबर से चार दिवसीय ट्राईसिटी थिएटर फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। यह फेस्टिवल सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में चार दिन चलेगा।
इसका आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट आफ कल्चरल अफेयर्स की ओर से किया जा रहा है। वैसे तो हर दिन खास नाटकों का मंचन होगा, लेकिन 23 सितंबर को पपेट थिएटर के तहत द ग्रुफेलो खास आकर्षण रहेगा।
इस प्रस्तुति में कहानी को सामान्य मंचन से अलग पपेट के जरिए जीवंत किया जाएगा। इस दौरान मंच पर 65 पपेट नजर आएंगे, जो 6 इंच से लेकर 35 फुट के होंगे। इन्हें सेक्टर-35 के बंग भवन में बनाया जा रहा है। इस फेस्टिवल के तहत रोजाना शाम 6:30 बजे नाटक का मंचन होगा। इसका हिस्सा कोई भी बन सकता है। एंट्री फ्री है।
थिएटर फेस्टिवल का शेड्यूल
21 सितंबर : पहले दिन केसर गंगा नाटक का मंचन होगा। डाॅ. गुरतेज सिंह के निर्देशन में इस नाटक को प्रस्तुत करेंगे अधाये कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के कलाकार।
22 सितंबर : दूसरे दिन द मेटामार्फस का नाटक का मंचन होगा। सार्थक सिंह ने इसका निर्देशन किया है। इस नाटक को उत्सव कला मंच के कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
23 सितंबर : तीसरे दिन द ग्रुफेलो नाटक का मंचन होगा। सुभाशिष द्वारा इसका निर्देशन किया गया है। इसे मंच पर प्रस्तुत करेंगे पुतुल नाचेर आछोर के कलाकार।
24 सितंबर: फेस्टिवल के आखिरी दिन सखाराम बाइंडर नाटक का मंचन होगा। इसका निर्देशन उमेश कांत ने किया है। इस मंच पर उतारेंगे थिएटर लैब प्रोडक्शन के कलाकार।
