Move to Jagran APP

Weather Updae: चंडीगढ़ में गर्मी ने दस साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारा

तेज धूप और लगातार बढ़ रही गर्मी से ट्राईसिटी के लोग परेशान हो गए हैं। आने वाले दिनों में तो गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं।

By Edited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 03:45 PM (IST)
Weather Updae: चंडीगढ़ में गर्मी ने दस साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारा
Weather Updae: चंडीगढ़ में गर्मी ने दस साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अभी और चढ़ेगा पारा

चंडीगढ़, [राजन सैनी]। तेज धूप और लगातार बढ़ रही गर्मी से ट्राईसिटी के लोग परेशान हो गए हैं। आने वाले दिनों में तो गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी ने इस साल जून महीने की शुरुआत में ही पिछले दस सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2009 में जून महीने में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा था। लेकिन इस बार तापमान जून के पहले ही दिन 42.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो 6 डिग्री ज्यादा रहा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले समय में बारिश होने की भी संभावना नहीं है। इतनी गर्मी सिर्फ नौतपा की वजह से हो रही है। नौतपा गर्मी के मौसम के वह 9 दिन होते हैं, जब पृथ्वी सूरज के सबसे करीब होती है और इस दौरान तापमान और गर्मी सबसे ज्यादा होते हैं। नौतपा 25 जून से शुरू हुआ था और 3 जून तक चलेगा। शनिवार को पहले के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट शनिवार को भले ही तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट आई हो, लेकिन यह सिर्फ दो डिग्री की रही।

शनिवार को भी ट्राईसिटी की सड़कों पर ट्रैफिक कम ही दिखाई दिया। लोगों ने गर्मी की वजह से घरों और दफ्तरों में बैठना ही मुनासिब समझा। जो लोग तेज धूप में बाहर निकल रहे हैं, वह भी मुंह और पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर चल रहे हैं। गर्मी की वजह से ट्राईसिटी के बाजारों की रौनक भी कम हो गई है। इससे दुकानदारों की दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है।

साल               अधिकतम  तापमान

2017                  36.3 डिग्री

2016                  35.8 डिग्री

2015                  36.3 डिग्री

2014                  34.4 डिग्री

2013                  35.1 डिग्री

2012                  36   डिग्री

2011                  35.1 डिग्री

2010                  34  डिग्री

2009                  36.4 डिग्री

2008                  35.2 डिग्री

(रिकाॅर्ड सिर्फ जून माह का है)

स्कूलों में छुट्टियां,  घरों में दुबके बच्चे

जून की तेज गर्मी की वजह से प्रशासन ने ट्राईसिटी के सभी स्कूलों की छुट्टियां की हुई हैं। लेकिन गर्मी की वजह से बच्चे छुट्टियों का भी लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। तेज गर्मी और चिलचिलाती हुई धूप में बच्चे घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने की वजह से ट्राईसिटी में कूलर और एसी की डिमांड भी बढ़ रही है।

अगले हफ्ते भी नहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्राईसिटी के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी से परेशान लोग कई दिन से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अगले हफ्ते भी बारिश होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों का मौसम रविवार को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की आशंका है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, तापमान 42 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की आंशका है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.