चंडीगढ़ PGI में इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं शुरू, रोजाना आ रहे 1500 से ज्यादा मरीज
पीजीआइ में रोजाना 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं। जबकि इंडोर पेशेंट्स की अगर बात करें ताे रोजाना 1100 के करीब पेशेंट्स पीजीआइ विजिट कर रहे हैं।
चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। लॉकडाउन के हटने के बाद से ही पीजीआइ में मरीजों का टेली कंसलटेंशन सर्विस के जरिए इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब पीजीआइ ने इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी है। हालांकि इसके लिए लोगों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही वे पीजीआइ पहुंचकर संबंधित डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवा पाएंगे।
पीजीआइ में रोजाना 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं। जबकि इंडोर पेशेंट्स की अगर बात करें ताे रोजाना 1100 के करीब पेशेंट्स पीजीआइ विजिट कर रहे हैं। पीजीआइ में रोजाना 150 से अधिक इमरजेंसी पेशेंट्स को देखा जा रहा है। जबकि रोजाना औसतन 70 से 90 मेजर सर्जरी की जा रही हैं। जबकि 45 से 50 मरीजों को रोजाना डायलसिस की जा रही हैं।
लॉकडाउन के बाद से पीजीआइ में 50 से ज्यादा हुई ओपन हार्ट सर्जरी
लॉकडाउन की वजह से पीजीआइ में अप्रैल और मई में एक भी मेजर सर्जरी नहीं हो पाई थी। लेकिन ऑनलॉक-1 के बाद से अब तक पीजीआइ में 400 से अधिक मेजर सर्जरी के अलावा 50 मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। ओपन हार्ट सर्जरी के अलावा न्यूरोसर्जरी, किमोथैरेपी और रेडियोथैरिपी रोजाना 100 से अधिक मरीजोें की जा रही है।