Move to Jagran APP

दुकानें बंद कर प्रदर्शन करेंगे व्यापारी, वेंडर्स को बाजार से निकालने के लिए छेड़ेंगे अभियान

नगर निगम ने शहर के बाजारों से वेंडरों को शिफ्ट करने की तैयारी कर दी है। इसके बावजूद प्लाजा के दुकानदार व्यापारियों ने दबाव बनाने के आंदोलन करने की घोषणा कर दी है।

By Edited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 02:16 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:43 AM (IST)
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करेंगे व्यापारी, वेंडर्स को बाजार से निकालने के लिए छेड़ेंगे अभियान
दुकानें बंद कर प्रदर्शन करेंगे व्यापारी, वेंडर्स को बाजार से निकालने के लिए छेड़ेंगे अभियान

जेएनएन, चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-17 सहित शहर के बाजारों से इसी माह के अंत से वेंडरों को शिफ्ट करने की तैयारी कर दी है। इसके बावजूद प्लाजा के दुकानदारों ने दबाव बनाने के आंदोलन करने की घोषणा रविवार को कर दी है। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन नीरज बजाज का कहना है कि सेक्टर-17 को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए आंदोलन शुरू किया जा रहा है। बजाज का कहना है कि 12 दिसंबर बुधवार को आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पहले दिन के आंदोलन के तहत शाम को 5.30 से 6.30 के बीच एक घंटे तक ब्लैक आउट किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी और स्टाफ अपनी दुकानों को बंद करके लायंस रेस्टोरेंट के पास लाइटों पर इकट्ठे होंगे। इस दौरान कैंडल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। बजाज का कहना है कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मालूम हो कि सेक्टर-17 के व्यापारियों ने पिछले साल भी इसी तरह से आंदोलन वेंडरों का अभियान चलाया था।

loksabha election banner

व्यापारियों को बर्बाद कर रहा निगम : बबला

हर दिन चल रहे अभियान की कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने आलोचना की है। बबला का कहना है कि भाजपा के राज में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ता जिस तरह से तानाशाही रवैया अपनाते हुए व्यापारियों को बर्बाद कर रहा है। आने वाले दिनों इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा।

सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने समर्थन

सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने की मुहिम का व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने समर्थन किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा का कहना है कि शहर के सभी बाजारों से वेंडर जल्द शिफ्ट किए जाएं। इस सबंध में व्यापार मंडल ने रविवार को बैठक भी की। अनिल वोहरा का कहना है कि बाजार में किसी भी दुकान के आगे वेंडर को न बैठाया जाए। उनका कहना है कि जो मार्केट एसोसिएशन प्रदर्शन करेगी, वह उसे सपोर्ट करेंगे। बैठक में चेयरमैन चरणजीव सिंह, सतपाल गुप्ता, पुरुषोत्तम महाजन, बलजिंदर गुजराल, नरेश महाजन, प्रदीप मल्होत्रा, कमलजीत पंछी, ओम प्रकाश बुद्धिराज, राजन महाजन, रविंदर सिंह बिल्ला, राधेश्याम लाल बजाज मौजूद थे। वेंडिंग जाने के ख्रिलाफ कैंडल मार्च निकाला

सेक्टर-15 के मंडी ग्राउंड में बनाए गए वेंडिंग जोन के खिलाफ यहां के रेजिडेंट्स आ गए हैं। लोगों ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। जबकि वार्ड पार्षद राज बाला मलिक पहले से यहां पर वेंडर जोन के खिलाफ है। मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि यह एरिया पहले से भीड़भाड़ वाला है ऐसे में यहां पर एक हजार वेंडर बिठाकर एरिया की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

175 वेंडरों के चालान काटे

छुट्टी के दिन भी नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शहर में अभियान चलाया। दस्ते ने सेक्टर-19, 22, 29 और 10 में 175 वेंडरों का सामान जब्त करके चालान काटे। जबसे अतिरिक्त कमिश्नर तिलक राज ने नगर निगम में पद संभाला है, तब से शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त कमिश्नर का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.