Top Chandigarh News of the day, 21th June 2019 : सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर, याेगमय हुअा चंडीगढ़, इटली में खुलेगा पीयू का यूबीएस सेंटर
चंडीगढ़ जेएनएन। Top Chandigarh News of the day 21th June 2019 चंडीगढ़ की टॉप 3 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
चंडीगढ़ जेएनएन। Top Chandigarh News of the day 21th June 2019 चंडीगढ़ की टॉप 3 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
नवजोत सिद्धू के खिलाफ लगे पोस्टर
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पंजाब की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। मोहाली में कई जगहों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में सिद्धू से सवाल किए गए हैं कि इस्तीफा कब दोगे और राजनीति कब छोड़ रहे हो। सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपना विभाग बदले जाने के बाद से नया कार्यभार नहीं संभाला है।सिद्धू के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही हरकत में आए नगर निगम ने पोस्टर उतरवाने शुरू कर दिए।
याेगमय हुअा पंजाब अाैर चंडीगढ़
International yoga day के अवसर पर पूरा पंजाब योगमय हो गया। राज्यभर में योग समारोहों के आयोजन किए गए और इनमे काफी संख्या में लोगों ने योगासन किए। लोगों ने योग प्रशिक्षकों की निगरानी में योग किए। चंडीगढ़ में भी योग समारोहों में हजारों की संख्या में लोगों ने योगासन किए। चंडीगढ़ में भी योेग समारोह के आयोजन किए गए। शहर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम हुए और इसमें काफी संख्या में लाेग शामिल हुए। उन्होंने याेग के विभिन्न आसन व मुद्राएं की। मुख्य योग समारोह सेक्टर 17 प्लाजा में हुआ। इसमें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित कई गणमान्य लोग व अधिकारी शामिल हुए।
इटली में खुलेगा पीयू का यूबीएस सेंटर
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) का एक सेंटर इटली के नेपल शहर में खुलेगा। पीयू के इतिहास में पहली बार है, जब पीयू के किसी डिपार्टमेंट की ब्रांच विदेश में खोली जा रही है। ब्रांच में एमबीबीएस इंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई कराई जाएगी। जुलाई 2020 में वहां एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने नवंबर 2018 में इटली की पिग्स यूनिवर्सिटी का विजिट किया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप