Top Chandigarh News of the day, 16th July 2019 : चलती स्कार्पियो में युवती से दुष्कर्म, लेब्राडोर ने मालिक के लिए कुर्बान की जान, सिद्धू के लिए आसान नहीं आगे की राह
चलती स्कार्पियो में चाचा के सामने भतीजी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक पालतू डॉग ने अपनी जान देकर मालिक जसप्रीत बेदी की जान बचा ली।
जेएनएन, चंडीगढ़। चलती स्कार्पियो में चाचा के सामने भतीजी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक पालतू डॉग ने अपनी जान देकर मालिक जसप्रीत बेदी की जान बचा ली। वहीं कैबिनेट मंत्री पद छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी करियर अब अधर में लटका नजर रहा है। एक नजर शहर की मुख्य खबरों परः-
चलती स्कार्पियो में युवती से दुष्कर्म
जीरकपुर में एक चलती स्कार्पियो में चाचा से मारपीट के बाद उसके सामने ही भतीजी के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़िता व उसके घायल चाचा को बलटाना लाइटों के पास फेंककर चले गए। आरोपितों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी से इसका जिक्र किया तो उन्हें जान से मार देंगे। वारदात के बाद पीड़ित युवती व उसका चाचा अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस ने पीडि़ता के बयानों पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
लेब्राडोर ने मालिक के लिए कुर्बान की जान
डेराबस्सी के एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट में एक पालतू डॉग ने अपनी जान देकर मालिक जसप्रीत बेदी की जान बचा ली। जसप्रीत बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए थे। इसी बीच कुत्ते ने उनके हाथ पर काटकर उन्हें पीछे धकेल दिया पर खुद करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जसप्रीत उसे गले लगाकर काफी देर तक रोते रहे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स का दिल पसीज गया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
सिद्धू के लिए आसान नहीं आगे की राह
राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मनमुटाव के बाद कैबिनेट मंत्री पद छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी करियर अब अधर में लटका नजर रहा है। इस्तीफे के बाद सिद्धू के लिए कांग्रेस छोड़ना आसान नहीं है। ऐसा करने पर उनके पास आगे की राजनीति के लिए विकल्प बेहद कम हैं। वह भाजपा छोड़कर ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी का दरवाजा खुद उन्होंने अपने लिए बंद कर दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आम आदमी पार्टी से अलग हुए सुखपाल सिंह खैहरा और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर मोर्चा बना सकते हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें