Move to Jagran APP

Top Chandigarh News of the day, 12th July 2019 : नशे के खिलाफ कैप्टन-खट्टर ने मिलाए हाथ, बराला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश, अस्वस्थ निकले शहर के सरकारी स्कूल

पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों में शुक्रवार को नशे के मुद्दे को लेकर बैठक हुई। शहर के बहुचर्चित केस वर्णिका कुंडू और विकास बराला मामले में सुनवाई हुई।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 05:43 PM (IST)
Top Chandigarh News of the day, 12th July 2019 : नशे के खिलाफ कैप्टन-खट्टर ने मिलाए हाथ, बराला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश, अस्वस्थ निकले शहर के सरकारी स्कूल
Top Chandigarh News of the day, 12th July 2019 : नशे के खिलाफ कैप्टन-खट्टर ने मिलाए हाथ, बराला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश, अस्वस्थ निकले शहर के सरकारी स्कूल

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों में शुक्रवार को नशे के मुद्दे को लेकर बैठक हुई। शहर के  बहुचर्चित केस वर्णिका कुंडू और विकास बराला मामले में सुनवाई हुई। वहीं पीजीआई के सर्वे में खुलासा हुआ है कि  शहर के सरकारी स्कूल स्वास्थ्य मानकों के पालन में बेहद पीछे हैं। एक नजर शहर की बड़ी खबरों परः- 

loksabha election banner

नशे के खिलाफ कैप्टन-खट्टर ने मिलाए हाथ

पंजाब व हरियाणा नशे के खिलाफ लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक कर नशे के खिलाफ लड़ाई में और अधिक समन्वय पर चर्चा की। साथ ही 25 जुलाई को सभी उत्तरी राज्यों की अंतर-राज्यीय बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक की मेजबानी पंजाब करेगा। यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के बाद दी।

विकास बराला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश

बहुचर्चित वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ केस में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस के एक गवाह की गवाही भी हुई। इसके साथ ही पुलिस ने अदालत में मामले में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया। पुलिस ने यह चालान आइपीसी की धारा-354डी (छेड़छाड़), 341 (पीछा करना) 365, 511 (किडनैपिंग की कोशिश) 34 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत पेश किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।

अस्वस्थ निकले शहर के सरकारी स्कूल

पीजीआई के सर्वे में खुलासा हुआ है कि शहर के सरकारी स्कूल स्वास्थ्य मानकों के पालन में बेहद पीछे हैं। सर्वे में शहर सभी 206 निजी और सरकारी स्कूलों में पीजीआइ के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम चलाया गया था। सभी स्कूलों को स्वास्थ मानकों के हिसाब से प्लैटिनम, गोल्ड, ब्राउंज और बिलो ब्राउंज कैटागरी में रखा गया था। इन 206 स्कूलों में सिर्फ 3 स्कूल ही प्लैटिनम कैटेगरी में अपनी जगह बना पाए और इनमें शहर का कोई भी सरकारी स्कूल नहीं था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.