Move to Jagran APP

Tomato Price Hike: चंडीगढ़ में टमाटर 80 तो मोहाली में 100 रुपये प्रति किलो, अनार भी हुआ महंगा

Vegetable Fruit Price टमाटर के दामों में इन दिनों आग लगी हुई है। देशभर के कई शहरों में टमाटर के दाम शतक लगा चुके हैं। मोहाली में टमाटर का रेट 100 रुपये पहुंच गया है। ऐसे में अब टमाटर का स्वाद सब्जियों में से गायब होता जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 01:29 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 01:29 PM (IST)
Tomato Price Hike: चंडीगढ़ में टमाटर 80 तो मोहाली में 100 रुपये प्रति किलो, अनार भी हुआ महंगा
चंडीगढ़ में बुधवार को टमाटर के रेट 80 रुपये प्रति किलो तय किया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Vegetable Fruit Price: टमाटर के दामों में इन दिनों आग लगी हुई है। देशभर के कई शहरों में टमाटर के दाम शतक लगा चुके हैं। इन दिनों टीवी चैलनों में भी टमाटर के दाम को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ में भी टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। बता दें कि शहर में पिछले एक माह से टमाटर की कीमत कम नहीं हुई हैं। बुधवार को टमाटर के रेट 80 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। हालांकि यह दाम मार्केट कमेटी की तरफ से तय किया गया है, लेकिन शहर में दुकानदार और रेहड़ी फड़ी वाले मनमर्जी के दाम लोगों से वसूलते हैं। 

loksabha election banner

वहीं, साथ लगते शहर मोहाली में टमाटर का रेट 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अब टमाटर का स्वाद तड़के में से गायब होता जा रहा है। टमाटर वेज और नॉनवेज दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में महंगे दाम लोगों को बजट बिगाड़ रहे हैं। मोहाली के खरड़ में रहने वाले लेख राज का कहना है कि जब वह सब्जी खरीदने पास वाली मार्केट गए तो वहां टमाटर का दाम जानकर हैरान रह गए। सब्जी बेचने वाले दुकानदार ने उन्हें टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलो बताया। उन्होंने कहा कि इतना महंगा टमाटर खरीदना आम जनता के बस की बात नहीं रही है। इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में टमाटर के रेट बढ़ने से खर्चा बढ़ गया है।

इसके साथ ही अनार के रेट दोगुने हो गए हैं। अनार के रेट 180 किलो पहुंच गए हैं। इस समय अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़ते जा रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार इस समय अधिकतर सब्जियों की सप्लाई पहाड़ी क्षेत्र से हो रही है। ऐसे में सप्लाई कम और मांग ज्यादा होने के कारण रेट बढ़ रहे हैं। वहीं, आज प्याज के रेट कुछ कम हुए हैं। प्याज के दाम में 5 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

यह है आज के सब्जियों के दाम

सब्जी के नाम                      दाम प्रति किलो

प्याज इंदौरी                        35 से 40 रुपये

प्याज लोकल व राजस्थानी     25 से 30 रुपये

टमाटर                              70 से 80 रुपये

लोकी                               40 से 50 रुपये

अदरक                            40 से 50 रुपये

मिर्च                               30 से 40 रुपये

मटर                               70 से 80 रुपये

आलू स्टोर                       15 से 25 रुपये

आलू पहाड़ी                     30 से 40 रुपये

अरबी                             25 से 30 रुपये

खीरा                              30 से 40 रुपये

भिंडी                              50 से 60 रुपये

नींबू                                40 से 50 रुपये

कद्दू                              30 से 30 रुपये

फल                              दाम प्रति किलो

अनार                             150 से 180 रुपये

नारियल पानी                    50 से 60 रुपये

मौसम्मी                            40 से 60 रुपये

सेब (किन्नोरी)                    100 से 140 रुपये

सेब (कश्मीरी)                    50 से 80 रुपये

किन्नू।                              40 से60 रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.