टिप्पर ने एक्टिवा सवार को कुचला
संस, डेराबस्सी मुबारिकपुर सुंडरा मार्ग पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को टिप्पर ने कुचल दिया। हादस
संस, डेराबस्सी
मुबारिकपुर सुंडरा मार्ग पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को टिप्पर ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टिप्पर समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त 69 वर्षीय राम रतन सैनी पुत्र बालक राम वासी गाव पंडवाला के तौर पर हुई। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतक के बेटे सतीश सुरेश सैनी ने बताया कि पिता रामरतन अपने घर लौट रहे थे। जब वो मुबारिकपुर सुंडरा मार्ग पर पहुंचे तो इस दौरान ओवरलोड टिप्पर ने पीछे से उन्हें कट मारा। जिससे वो एक्टिवा से नीचे सड़क पर गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। रामरतन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है।