Move to Jagran APP

टिकटॉक स्टार सौरव गोलीकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना में छापामारी कर रही यूटी पुलिस की टीम

सेक्टर-9 स्थित एस्को बार में टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर से मारपीट करने के बाद गोली चलने के मामले में गिरफ्तार आरोपित सुखदीप उर्फ सुक्खी की निशानदेही पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम पंजाब के लुधियाना में अलग-अलग चार जगहों पर छापामारी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:17 PM (IST)
टिकटॉक स्टार सौरव गोलीकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना में छापामारी कर रही यूटी पुलिस की टीम
टिकटॉक स्टार सौरव गोलीकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना में छापामारी कर रही यूटी पुलिस की टीम

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सेक्टर-9 स्थित एस्को बार में टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर से मारपीट करने के बाद गोली चलने के मामले में गिरफ्तार आरोपित सुखदीप उर्फ सुक्खी की निशानदेही पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम पंजाब के लुधियाना में अलग-अलग चार जगहों पर छापामारी कर रही है। हालाकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपित को पुलिस ने सेक्टर-3-4-9-10 की चौक से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपित पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू विजय नगर स्ट्रीट नंबर 2 निवासी 21 वर्षीय सुखदीप उर्फ सुक्खी को कोर्ट में पेश कर आठ दिन का रिमाड हासिल किया है। मामले में मुख्य आरोपित मोशिन सहित दूसरे आरोपित फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में चंडीगढ़ पुलिस के जवान पंजाब के लुधियाना में कई जगह छापामारी कर रहे हैं।

loksabha election banner

डास फ्लोर पर पैसा उड़ाने को लेकर हुआ था विवाद शिकायतकर्ता सौरव ने बताया कि घटना वाली रात करीब 11:45 पर वह सेक्टर-9 स्थित एस्क बार क्लब में आया था। इस दौरान हमलावर मोशिन अपने चार साथी और दो महिला मित्र के साथ क्लब में रात साढ़े दस बजे एंट्री की थी। इस बीच मोशिन अपने दोस्तों के साथ डास फ्लोर में सौरव गुर्जर के आसपास आ गए। डास के दौरान पैसे उड़ाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बहस के बाद विवाद बढ़ता गया और इसके बाद आरोपित मोशिन ने सौरव पर फायरिग कर दी। फायरिग के दौरान सौरव को एक गोली टांग पर लगी थी। जबकि आरोपित के साथियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद सभी आरोपित मौके से गाड़ी में फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.