Move to Jagran APP

सुल्तान जोहोर कप में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा Chandigarh News

मलेशिया में आयोजित होने वाले नौवें सुल्तान जोहोर कप में खेलेंगे चंडीगढ़ के तीन खिलाड़ी।

By Edited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 03:59 PM (IST)
सुल्तान जोहोर कप में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा Chandigarh News
सुल्तान जोहोर कप में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। मलेशिया में आयोजित होने वाले नौवें सुल्तान जोहोर कप में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के तीन खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। मंदीप मोर, संजय और मिडफील्डर म¨नदर ¨सह को टीम में जगह मिली है। इस 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई मंदीप मोर करेंगे, जबकि संजय वाइस कैप्टन होंगे। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच में खेला जाएगा।

loksabha election banner

चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि खुशी की बात है कि इंडिया की जूनियर टीम में हमारे तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टीम के कप्तान और उपकप्तान भी चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के ट्रेनी हैं। जूनियर नेशनल कैंप के लिए हुआ था एकेडमी के 7 खिलाड़ियों का चयन सेक्टर -42 स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि इस हॉकी इंडिया ने जूनियर नेशनल कैंप के लिए देशभर से 33 खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें सात खिलाड़ी चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के थे। इन खिलाड़ियों में संजय, मनिंदर सिंह, अर्शदीप, अमनदीप सिंह और सुखमन आंनद का इस कैंप के लिए चयन हुआ है। कैंप में एकेडमी के दो पूर्व खिलाड़ी भी शामिल थे। इनमें नेशनल जूनियर टीम के कप्तान मंदीप मोर और विशाल अंतिल के नाम का शामिल थे। मुझे उम्मीद थी कि टीम के पांच खिलाड़ी चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी से होंगे, क्योंकि पिछले कुछ टूर्नामेंट में अर्शदीप और अमनदीप सिंह भी शानदार परफोरमेंस दे रहे थे। जूनियर नेशनल कैंप 12 से 31 अगस्त तक बेंगलुरु में लगा था।

जूनियर टीम इंडिया के कप्तान भी हैं चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के ट्रेनी

इस टीम की अगुवाई करने वाले मंदीप मोर भी चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी हैं। मंदीप ने बताया कि वैसे तो वह जींद के नरवाना से हैं, लेकिन उन्होंने चार साल चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी से कोचिंग ली है। वह साल 2017 में सुल्तान जोरबारू हॉकी टूर्नामेंट की ब्रांज मेडल जीतने वाली विजेता टीम के हिस्सा थे। साल 2018 में भी इस टूर्नामेंट में हमारी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। होलैंड में आयोजित अंडर-23 सिक्स टीम टूर्मामेंट इवेंट में ब्रांज मेडल जीतने वाली टीम का भी मैं हिस्सा था।

चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी तैयार चुका 20 के करीब इंटरनेशनल खिलाड़ी

कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी से अब तक 20 से ज्यादा इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। इनमें रुपेंद्रपाल, धर्मवीर, गुरजंट सिंह, गगनदीप सिंह, संजय, मनिंदर, मंदीप मोर और विशाल अंतिल जैसे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान अपनी और आर्कषित किया है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.