Move to Jagran APP

मोहाली में Corona Virus के तीन और मामले आए सामने, इस तरह आए चपेट में

कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गईं फेज-9 की दोनों महिलाएं कनाडा से आए दंपति के संपर्क में आई थीं। वहीं जगतपुरा का 55 वर्षीय शख्स हाल ही में दुबई लौटे के साथ कॉन्टेक्ट में था।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 02:54 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:40 PM (IST)
मोहाली में Corona Virus के तीन और मामले आए सामने, इस तरह आए चपेट में
मोहाली में Corona Virus के तीन और मामले आए सामने, इस तरह आए चपेट में

मोहाली, जेएनएन। ट्राईसिटी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को मोहाली में कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं। इनमें दो महिलाएं फेज-9 की रहने वाली हैं और एक व्यक्ति जगतपुरा का है। कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई दोनों महिलाएं कनाडा से आए दंपति के संपर्क में आई थीं। वहीं जगतपुरा का 55 वर्षीय शख्स हाल ही में दुबई लौटे के साथ कॉन्टेक्ट में था। मोहाली के सिविल सर्जन मनजीत सिंह ने इन तीनों मामलों की पुष्टि की है।

loksabha election banner

बता दें कि बीते दिनों दुबई से चंडीगढ़ लौटे 22 वर्षीय युवक कोरोना से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसकी 40 वर्षीय मां के अलावा उसके दो दोस्तों में कोरोना वायरस की साेमवार देर शाम पुष्टि हुई थी। जगतपुरा का रहने वाला व्यक्ति भी इसी युवक के संपर्क में था। वहीं कनाडा से हाल ही में लौटे एक दंपती 32 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय महिला में भी सोमवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसी दंपत्ति के संपर्क में आने से फेज-9 की दोनों महिलाओं भी कोरोना ग्रस्त हो गई हैं।  मोहाली में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से मंगलवार को नयागांव के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पंजाब एवं चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या चार हो गई है। वहीं चंडीगढ़ में अब तक कोरोना वायरस COVID-19 के 15 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं।  

पंजाब-चंडीगढ़ में अब तक की स्थिति

शहर                      पॉजिटिव केस -          मौत

चंडीगढ़-                     15                       00

नवांशहर -                  19                        01

मोहाली -                    10                        01

होशियारपुर -               06                        01

जालंधर -                    05                        00

अमृतसर -                   01                        00

लुधियाना-                   02                        01

पटियाला-                    01                        00

----------------------------------------------------------

कुल                            57                       04 

----------------------------------------------------------

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.