कोलकाता से बनवाया ये खास पंडाल
दुर्गा पूजा जिसकी खास तैयारी शहर में भी देखी जा सकती है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : बंगाल में मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा जिसकी खास तैयारी शहर में भी देखी जा सकती है। ट्राईसिटी की बंगाल से जुड़ी कम्युनिटी के लिए कालीबाड़ी में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। जहां कोलकाता से बनवाया गया खास पंडाल भी सजाया गया है। कालीबाड़ी के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव सेन ने कहा कि पूजा के लिए ट्राईसिटी और आसपास के राज्यों से कई लोग पहुंचते हैं। इस बार हमने दुर्गा पूजा के लिए विषय पुरानी धरोहर को रखा है। जिसमें अपने पूर्वजों और बीते जमाने के आर्किटेक्ट और लोगों को समर्पित किया है। खास रूप से बांस से बना ये सेट बनाने की तैयारी तीन महीने से हो जाती है। इसके अंदर दुर्गा माता की मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। कालीबाड़ी की मना रहे हैं 50वीं सालगिरह
प्रणव के साथ दमपव जनरल सेक्रेटरी राजेश रॉय, ट्रेजर बीके चटर्जी ने कहा कि कालीबाड़ी को इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हुए हैं। ऐसे में हमारे लिए ये बेहद खास वर्ष है। हम तीन अक्टूबर को दुर्गा पूजा के तहत कार्यक्रम का आरंभ करेंगे। जिसमें सुबह साढे़ छह बजे से पूजा, सुबह सात बजे से पुष्पांजलि, सुबह साढे़ आठ बजे प्रसाद, यगना, महा भाग और संध्या आरती शाम साढे़ सात बजे की जाएगी। इसी दिन शाम सात बजे बोधन और उसके बाद कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन होगा। ऐसे ही चार से सात अक्टूबर तक दोपहर एक बजे महाभोग का आयोजन होगा। कार्यक्रम आठ अक्टूबर तक रहेगा। बीके चटर्जी ने कहा कि वर्ष 1970 में कालीबाड़ी की स्थापना यहां हुई थी, इसके बाद से हजारों लोग यहां पर दुर्गा पूजा मनाने आ रहे हैं। इस बार लगभग 10 हजार से 15 हजार लोग पूजा में पहुंचेंगे।