पुराने रिश्तों को फिर से साथ मिलकर जीने का यह सही समयः एक्ट्रेस वामिका गब्बी
वामिका गब्बी नेकहा कि इस समय जीवन को एक अलग अंदाज में देखने का मौका भी मिला है। हम शायद कुदरत के और करीब आए हैं।
चंडीगढ़, [शंकर सिंह]। इन दिनों लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतता है। लेकिन, इन सबके अलावा मैंने अपनों के साथ समय बिताना भी शुरू किया। हम अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनों के लिए ही समय निकाल नहीं पाते। ऐसे में यह समय अच्छा है जब हम एकसाथ मिलकर फिर से पुराने रिश्तों को जी सकते हैं। अपनों के साथ समय बिता कर आप जीवन में कई समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने को अच्छे से समझ पाते हैं। एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने कुछ इन्हीं शब्दों में कर्फ्यू व लॉकडाउन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस समय जीवन को एक अलग अंदाज में देखने का मौका भी मिला है। हम, शायद कुदरत के और करीब आए हैं। हमारी ये नई दोस्ती, शायद आने वाली पीढ़ी के लिए भी वरदान की तरह हो। ऐसे में लॉकडाउन खुले भी तो भी हमें ऐसे ही कुदरत के साथ खूबसूरत तालमेल बिठाना होगा। हमें शुक्रिया कहना चाहिए, उन सभी लोगों का भी, जो इस कठिन समय में घर से बाहर निकलकर अपने काम कर रहे हैं। आपकी ये लड़ाई जरूर अपना रंग दिखाएगी और हम इस जंग को जरूर जीतेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें