Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में दुल्हन के लिए खरीदे गहने और 10 लाख कैश ले गए चोर, 12 दिन बाद है डॉक्टर की शादी

शिकायकर्ता डॉ. गौरव ने बताया कि उनकी 26 अप्रैल को शादी है। वह शादी की तैयारियों को लेकर सभी सामान हो गहने खरीद चुके थे। जो गहने चोरी हुए हैं वह उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए खरीदे थे।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 02:57 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 02:57 PM (IST)
चंडीगढ़ में दुल्हन के लिए खरीदे गहने और 10 लाख कैश ले गए चोर, 12 दिन बाद है डॉक्टर की शादी
चंडीगढ़ में दुल्हन के लिए खरीदे 10 लाख के गहने ले गए चोर।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में एक घर में चोरों ने शादी के लिए खरीदे गए लाखों रुपये के गहनों और 10 लाख रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया। चंडीगढ़ सेक्टर-51 में रहने वाले एक डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपित तकरीबन 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। वहीं, डॉक्टर गौरव की शिकायत के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए ज्वेलरी में 60 ग्राम गोल्ड, दो डायमंड रिंग, सोने की रिंग, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चार सोने के चुड़ियां शामिल हैं।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता डॉ. गौरव ने बताया कि वह मूल निवासी हरियाणा के फरीदाबाद का रहना वाला है। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह अपने सेक्टर 46 स्थित निजी क्लीनिक गए थे। रात को क्लीनिक बंद कर घर वापस आए तो अंदर से शादी के लिए खरीदे गए गहने गायब थे। जिसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संबंधित सेक्टर 49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू कर दी। हालांकि अभी तक मामले में अभी तक आरोपित का सुराग नहीं लगा पाई है।

शिकायकर्ता डॉ. गौरव ने बताया कि उनकी 26 अप्रैल को शादी है। वह शादी की तैयारियों को लेकर सभी सामान हो गहने खरीद चुके थे। जो गहने चोरी हुए हैं वह उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए खरीदे थे।

जीएमएसएच-16 में एक दिन पहले सीनियर डॉक्टर के गहने चोरी, दूसरे दिन मिले

बता दें कि इससे पहले जीएमएसएच 16 के गायनी डिपार्टमेंट में सीनियर डॉक्टर रजनीश सिंह के लॉकर से तकरीबन 10 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए थे। जिसकी सूचना पाकर पहुंची सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली थी। हालांकि, दूसरे दिन ही शिकायतकर्ता डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनके गहने वापस लॉकर के पास ही मिल गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.