Move to Jagran APP

औषधीय गुणों से युक्त हैं ये खास मास्क, संक्रमण से बचाव में करता है मदद

मनीका आहलूवालिया ने ऐसा मास्क तैयार किया है जो औषधीय गुणों से युक्त है। लोगों की सेहत को देखते हुए इसे नौ प्राकृतिक तेलों से बनाया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 02:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 02:18 PM (IST)
औषधीय गुणों से युक्त हैं ये खास मास्क, संक्रमण से बचाव में करता है मदद
औषधीय गुणों से युक्त हैं ये खास मास्क, संक्रमण से बचाव में करता है मदद

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। कोरोना से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया है। मास्क लगाने सेे कोरोना सेे बचाव होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पंचकूला की मनीका आहलूवालिया ने ऐसा मास्क तैयार किया है जो औषधीय गुणों से युक्त है। मनीका पेशे से फैशन डिजाइनर हैंं। उन्होंने इसे अॉयल मास्क नाम दिया, जो अलग-अलग डिजाइनों में तैयार किए गए हैं।

loksabha election banner

ऑयल मास्क साधारण मास्क से कई गुणा ज्यादा लाभदायक है। लोगों की सेहत को देखते हुए इसे नौ प्राकृतिक तेलों से बनाया गया है। साधारण मास्क लगाने से नाक और मुंह की गंध, सांस लेने में परेशानी, टाइट इयर लूप्स, जलन और चिड़चिड़ाहट, पसीने जैसी परेशानी आती है, लेकिन इस मास्क में लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धोकर दोबारा होगा प्रयोग

मास्क को दूसरे मास्क की तरह ही धोकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। मनीका ने बताया कि उन्हें मास्क बनाने में दो महीने का समय लगा। साधारण मास्क से हो रही लोगों को परेशानी के बाद उन्हाेंने ऐसा मास्क बनाने का निर्णय लिया जो लोगों की सेहत के लिए भी अच्छा हो।

सौ फीसद कॉटन

बकौल मनीका मास्क बनाने के लिए सौ फीसद कॉटन का प्रयोग किया गया है। मास्क ट्रीपल लेयर है। लॉकडाउन के दौरान हमने इस मास्क को बनाने के बारे में विचार किया था। पुरूष, महिला और बच्चों के लिए स्पेशल मास्क बनाए गए हैंं। इसके अलावा मास्क को फैशनेबल प्रिंट किया है।

इन चीजों का किया गया प्रयोग

  • इलायची और नींबू का तेल, यह खराब गंध को खत्म कर मास्क शुद्ध रखता है।
  • कपूर और तुलसी का तेल, यह सांस की मदद से फेफड़ों के ऊतकों का लचीलापन बरकरार रखता है, अधिक ऑक्सीजन की मात्रा को सक्षम करने और हमारे रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
  • कैसिया तेल, दालचीनी का अर्क, थ्रोहा के कफ तत्व को साफ करने और संक्रमण से बचने में मदद करता है। यह कोरोना की रोकथाम के लिए जड़ी बूटी का विकल्प भी है।
  • धनिया और सिंघाड़ी का तेल, यह शरीर की मांसपेशियों का लचीलापन बनाए रखने, नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक बने रहने में मदद करता है। 
  • जटामांसी और लोहबान तेल, पौष्टिक न्यूरॉन्स, दिमाग पर नियंत्रण रखता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.